फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Red Gate Bridge Over approval

लाल फाटक ओवर ब्रिज की मंजूरी

Wed, 17 Feb 2016 12:59 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 17 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
 25 फरवरी को पेश होने वाले रेल बजट 2016-17 से आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप को काफी उम्मीदे हैं। हालांकि उनकी ये उम्मीदें पिछले साल से हैं, उस दौरान तो कुछ भी हाथ नहीं लगा  लेकिन इस बार कितना अमल होगा। यह तो बजट का खुलासा होने पर ही पता चल सकेगा। लेकिन वह बरेली की लाइलाज बनी लाल फाटक पर ओवर ब्रिज बनवाने की मांग रेल मंत्री सुरेश प्रभु और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा दोनों से बरेली की जनता के सामने रख चुके हैं। उन्हें आश्वासन ही मिला, अब 25 फरवरी को देखना है कि यह आश्वासन कितना सच होगा।
विज्ञापन

सांसद धर्मेंद्र कश्यप का कहना है कि यहां की सबसे बड़ी लाल फाटक पर ओवर ब्रिज बनवाने की समस्या को रेल मंत्री के सामने रख चुके हैं। उनका आश्वासन भी रहा है कि इस बार के बजट में इसकी मंजूरी के साथ-साथ व्यवस्था करा देंगे। बदायूं रोड पर फाटक बंद होने के कारण वहां लंबे जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे कैंट के रास्ते कांधरपुर और उधर के दूसरे हिस्सों में रहने वालों और बदायूं रोड से गुजरने वाले वाहन भी फंस जाते हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि लाल फाटक निकट चनेहटी हाल को कैंट के नाम से रेलवे स्टेशन का दर्जा मिला है। अब इसके विकास के लिए इस बजट में प्रावधान होने जा रहा है। दो साल के अंदर कैंट स्टेशन का विकास होगा और क्षेत्र के लोगों को राहत भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि बरेली से कासगंज मथुरा होते हुए मुंबई, जयपुर और अजमेर, हैदराबाद तथा कर्नाटक की ओर ट्रेनों का संचालन हो।  इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्रस्ताव भेज दिया है। बरेली जंक्शन के आधुनिकीकरण के बारे में भी प्रस्ताव भेजा है, यहां पर वाईफाई तथा अन्य सुविधाएं बढ़ाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed