फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raped a girl and posted obscene video on social media

Bareilly News: युवती से दुष्कर्म कर सोशल मीडिया पर डाला अश्लील वीडियो

Fri, 21 Jun 2024 06:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Raped a girl and posted obscene video on social media
बहेड़ी। एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को दागदार कर दिया। परीक्षा में अधिक अंक दिलाने का लालच देकर एक युवती को अपने घर बुलाया और फिर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती गांव के ही एक प्राइवेट शिक्षक से 12वीं कक्षा की ट्यूशन पढ़ती थी। आरोप है कि शिक्षक ने परीक्षा संपन्न हो जाने के बाद एक दिन उसे अपने घर बुलाकर परीक्षा में अधिक अंक दिलवा देने का झांसा दिया। युवती के घर पहुंचने पर शिक्षक ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं, बाद में उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। संवाद
विज्ञापन

-----
दहेज के लिए घर से निकाला, पति सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज़
मीरगंज। दहेज के लिए एक विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पिता की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना शाही के गांव फिरोजपुर निवासी रामबहादुर ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शिवानी का विवाह दो वर्ष पूर्व थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव चनेहटा निवासी दीपक के साथ किया था। ससुराल वाले आए दिन एक बाइक और डेढ़ लाख नकद की दहेज के लिए उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। एक वर्ष पूर्व उसकी पुत्री शिवानी को उसके पति दीपक, ससुर नेमचंद्र, सास बसंती, ननद माया ने कमरे में बंद कर पीटा। उस समय वह दो महीने की गर्भवती थी। उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया गया। उसने बच्चे को मायके में ही जन्म दिया। पीड़ित ने थाना शाही में चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed