फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramayan Vatika will be dedicated to the public by Diwali

Bareilly News: रामायण वाटिका दीपावली तक जनता को होगी समर्पित

Sun, 24 Aug 2025 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Ramayan Vatika will be dedicated to the public by Diwali
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की रामायण वाटिका दीपावली तक जनता को समर्पित होगी। सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार आठ करोड़ की लागत से भगवान श्रीराम की वनवासी वेश में 51 फुट ऊंची प्रतिमा तैयार कर रहे है।
विज्ञापन

पंपा सरोवर में मूर्ति के लिए आधार बन रहा है। छह मीट्रिक टन की प्रतिमा कई हिस्सों में नोएडा से यहां तक आएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से दीपावली तक अनावरण कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

यह जानकारी बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए ने रामायण वाटिका स्थित शबरी आश्रम में प्रेसवार्ता में दी। वाटिका में राम वनगमन के विभिन्न प्रसंगों को रामायण की चौपाइयों के साथ पैदल पथ के दोनों ओर उकेरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों तरफ उन्हीं प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं, जिनका प्रसंग वन गमन के दौरान आया है। कैंटीन और प्ले ग्राउंड है। बीडीए सचिव वंदिता श्रीवास्तव और मुख्य अभियंता एपीएन सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed