फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raju's murder three municipal workers suspended

राजू के हत्यारोपी तीनों नगर निगम कर्मी निलंबित

Wed, 27 Apr 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला बरेली Updated Wed, 27 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
राजीव वाल्मीकि उर्फ राजू के हत्या के आरोप में फरार चल रहे सफाई नायक संजीव, सफाई नायक हरिओम और संजीव के भाई सफाई कर्मी रंजीत को निलंबित कर दिया गया। तीनों हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार हैं। पुलिस अबतक इस मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। एक नेता के माध्यम से पांच हत्याभियुक्त खुद को पुलिस के हवाले करने को राजी हो गए थे लेकिन मंगलवार तक वह नहीं पहुंचे। अब वह सीधे कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में है। 
विज्ञापन

राजू की हत्या करने के बाद हरिओम वाल्मीकि, संजीव, रंजीत समेत सभी आरोपी समाजवादी पार्टी के एक नेता के संपर्क में हैं। रविवार को उन्हें पुलिस के सामने सरेंडर करने की कहानी तैयार हो चुकी थी, लेकिन पांच हत्यारोपी ही पुलिस के पास आने को राजी हो पाए थे। हरिओम हाजिर होेने के लिए राजी नहीं था। मंगलवार को हत्यारोपियों ने नेता जी को भी गुमराह कर दिया। पुलिस के सामने नेता जी की इसे लेकर काफी किरकि री हुई है। उधर, पुलिस रिश्तेदारों की मदद से ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने का ताना बुनने में लगी है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पा रही है। सीओ सिटी ने बताया कि टीमें हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए लगी हुई हैं। बाहर भी टीमों को सूचना मिलने पर भेजा गया है। इधर नगर निगम ने संजीव, रंजीत और हरिओम को निलंबित कर दिया है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed