फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rajiv Rana wife and daughter made allegations against BJP leaders in Bareilly

Bareilly: 'पप्पू भरतौल की दोस्ती, पप्पू गिरधारी की दुश्मनी ले डूबी', राना की पत्नी-बेटी के नेताओं पर आरोप

Fri, 28 Jun 2024 01:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jun 2024 01:19 PM IST
सार

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बीच पहुंची राजीव राना की पत्नी और बेटी होटल और मकान टूटता देख रो पड़ीं। राना की बेटी ने कहा कि घटना के वक्त उसके पिता वहां नहीं थे। हम नेतागीरी के शिकार हुए हैं। हमें इंसाफ चाहिए।

विज्ञापन
Rajiv Rana wife and daughter made allegations against BJP leaders in Bareilly
राजीव राना की पत्नी और बेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राना ने जब होटल ध्वस्तीकरण के दौरान आत्मसमर्पण किया तो उसकी पत्नी तारावती और बेटी कोमल भी साथ थीं। मां-बेटी ने कहा कि हम पप्पू भरतौल की दोस्ती और पप्पू गिरधारी की दुश्मनी के शिकार हुए हैं। दोनों की आपसी दुश्मनी हमें ले डूबी। मां-बेटी ने यह भी आरोप लगाया कि आदित्य और अभिराज ने गोलियां चलाई थीं। राजीव मौके पर नहीं थे। सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन चेक करा ली जाए।

विज्ञापन


तारावती ने बताया कि उसके छोटे देवर संजय के अलावा प्लॉट पर परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं था। यह भी कहा कि उसके जिस मकान को तोड़ा गया है, वह बीडीए से स्वीकृत था। उसके कागजात घर में बंद थे और पुलिस वहां जाने नहीं दे रही थी।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव राना की बेटी कोमल ने पिता की फेसबुक आईडी पर लाइव आकर कहा कि हमें भाजपा के समर्थक होने का सिला मिला है। छह दिनों में उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका ही नहीं दिया गया। उनसे कागजात मांगे जाते तो वह जरूर देते। पुलिस केवल एक ही पक्ष की बात सुन रही है। 

एसएसपी दफ्तर पहुंचीं मां-बेटी 
मौके पर जब मां-बेटी हंगामा करने लगीं तो सीओ तृतीय ने उन्हें पकड़कर बैठाने का आदेश दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों वहां से निकल गईं। वहां से दोनों ऑटो में एसएसपी दफ्तर पहुंचीं। तारावती ऑटो में बैठी रहीं और कोमल ने परिसर में जाकर एसएसपी से मिलने की इच्छा जताई। उस दौरान फरियादियों की काफी भीड़ थी। थोड़ी देर कोमल वहां खड़ी रही, फिर ऑटो में बैठकर मां के साथ निकल गई।

भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने कहा कि राजीव राना के परिजन क्या कह रहे हैं? मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मेरी न उनसे दोस्ती है और न ही पप्पू गिरधारी से दुश्मनी। मेरा नाम किसी साजिश के तहत रिपोर्ट में दर्ज कराया गया है और जानबूझकर इसे तूल दिया जा रहा है। मैं न कभी उस प्लॉट पर गया और न ही इस घटना के वक्त मैं बरेली में था। पुलिस की जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा। 

भाजपा नेता पप्पू गिरधारी ने कहा कि मैंने सुना है कि राजीव राना पक्ष पहले इस घटना को मेरे जरिये रची गई साजिश बता रहा था। अब राजीव के परिजन कह रहे हैं कि ये मेरी दुश्मनी से जुड़ा है। इतनी जल्दी उनके बयान कैसे बदल गए? ये भी अजीबोगरीब बात है। सही बात ये है कि मेरा अधिकतर वक्त उत्तराखंड में गुजरता है। बरेली में इस तरह के विवाद से मेरा कोई नाता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed