{"_id":"6560613510db279cf80ef6d1","slug":"railways-will-run-trains-from-prayagraj-to-kasganj-badaun-haldwani-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रयागराज से कासगंज, बदायूं, हल्द्वानी के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रयागराज से कासगंज, बदायूं, हल्द्वानी के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव
Fri, 24 Nov 2023 02:09 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:09 PM IST
सार
आने वाले दिनों में प्रयागराज से काठगोदाम के लिए सीधी ट्रेन की सौगात मिल सकती है। इसको चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज, बदायूं, लालकुआं और हल्द्वानी का भी प्रयागराज से सीधा रेल संपर्क होगा। आने वाले दिनों में प्रयागराज से काठगोदाम के लिए सीधी ट्रेन की सौगात मिल सकती है। इसको चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड तक पहुंच चुका है। अब रेलवे बोर्ड की ओर से उत्तर मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे से इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी जाएगी। इसके बाद इस ट्रेन को चलाए जाने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसी वित्तीय वर्ष में ट्रेन को शुरू भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
ट्रेन के प्रस्तावित रूट में कुछ ऐसे स्टेशन भी शामिल हैं, जिनकी प्रयागराज से अभी तक सीधा रेल संपर्क नहीं है। इसमें कासगंज, बदायूं, लालकुआं, हल्द्वानी स्टेशन प्रमुख हैं। अभी काठगोदाम के लिए प्रयागराज के लोगों को भी लखनऊ या फिर बरेली, रामपुर जाकर ट्रेन पकड़नी होती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: शाहजहांपुर में वीडियो कॉल कर दरोगा ने फंदा लगाकर दी जान, महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग की चर्चा
विज्ञापन
प्रयागराज से काठगोदाम के लिए लंबे समय से सीधी ट्रेन चलाए जाने की मांग चल रही है। वहां की सांसद केशरी देवी पटेल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम के लिए सीधी ट्रेन चलाए जाने की मांग की है।
इस ट्रेन को प्रयागराज से फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, कानपुर अनवरगंज, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली सिटी, इज्जतनगर, लालकुआं, हल्द्वानी होते हुए काठगोदाम तक चलाने की मांग की गई है। अगर इसका संचालन शुरू होता है तो कासगंज, बदायूं, लालकुआं, हल्द्वानी से पहली बार प्रयागराज के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी।