{"_id":"69baa4d6f9d55ed2410f7d4b","slug":"railways-conducts-special-checking-drive-112-passengers-caught-without-ticket-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रेलवे ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, 21 ट्रेनों में 112 यात्री बेटिकट पकड़े, जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रेलवे ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, 21 ट्रेनों में 112 यात्री बेटिकट पकड़े, जुर्माना वसूला
Wed, 18 Mar 2026 06:43 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:43 PM IST
सार
रेलवे ने मुरादाबाद से लखनऊ के बीच मंगलवार और बुधवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 112 यात्रियों को बेटिकट पकड़ा गया। इनसे जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
train
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे की ओर से चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 21 ट्रेनों पर औचक छापा मारा गया। इस दौरान 112 यात्रियों को बेटिकट और 189 को अनियमित टिकट पर यात्रा करते पकड़ा गया। इनसे जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 20 टिकट चेकिंग टीमों ने मुरादाबाद से लखनऊ के बीच मंगलवार और बुधवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
इस दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 112 लोगों से 63,730 रुपये, अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे 189 यात्रियों से 82,960 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा गंदगी फैलाने पर पांच यात्रियों से 650 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों के मुख्य टिकट निरीक्षक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल को सुरक्षित, संरक्षित यात्रा के संबंध में निर्देशित किया गया है।