फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Qutubkhana will be encroached upon by flyover panic

फ्लाईओवर की दहशत से अतिक्रमणमुक्त होगा कुतुबखाना

Sat, 02 Jan 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Qutubkhana will be encroached upon by flyover panic
व्यापारियों को फूल देते मेयर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पैदल घूमकर दुकानदारों से मिले मेयर ने फूल बांटे, कहा- अतिक्रमण न हटाया तो पांच हजार का जुर्माना भी पड़ेगा
विज्ञापन

कुतुबखाना में बनना है 16 सौ मीटर लंबा फ्लाईओवर, व्यापारी कर रहे हैं विरोध

बरेली। सड़क पर अवैध कब्जों और अस्त-व्यस्त ट्रैफिक की वजह से भीषण जाम झेलने वाला कुतुबखाना अब फ्लाईओवर की दहशत से अतिक्रमण मुक्त होगा। शुक्रवार को यहां पहुंचे मेयर उमेश गौतम पैदल घूमकर दुकानदारों से मिले, उन्हें गुलाब के फूल बांटे और आगाह किया कि अगर फ्लाईओवर से बचना है तो सड़क पर किया कब्जा खुद ही हटा लें। उन्होंने कहा कि शनिवार को वह बाजार में फिर अवैध कब्जों की स्थिति का जायजा लेंगे। अतिक्रमण न हटाने वाले दुकानदारों का नगर निगम की टीम भी पांच-पांच हजार का चालान काटेगी।
स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में हाल ही में कुतुबखाना को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया था। इसके बाद सेतु निगम और बिजली विभाग के अधिकारी यहां सर्वे कर चुके हैं। प्रस्ताव के मुताबिक यहां कोहाड़ापीर से कोतवाली के पास तक 16 सौ मीटर लंबा फ्लाईओवर बनना है। कुतुबखाना इलाके के व्यापारी यह कहकर इस फ्लाईओवर का विरोध कर रहे हैं कि यहां पुल निर्माण के दौरान उनका कारोबार तबाह हो जाएगा। फ्लाईओवर बनने के बाद भी कुतुबखाना में जाम खत्म होने की उम्मीद नहीं की जा सकती। सैकड़ों लोगों का रोजगार जरूर छिन जाएगा।
विज्ञापन

कुतुबखाना के व्यापारी पहले मेयर के विरोध में ही आंदोलन कर रहे थे लेकिन बदले घटनाक्रम के तहत बृहस्पतिवार को मेयर ने फ्लाईओवर के मुद्दे पर व्यापारियों को समर्थन देने का एलान कर दिया। उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को भी पत्र लिखकर फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया जहां के तहां रोकने और व्यापारियों को सहमत करने के बाद ही इसे आगे बढ़ाने को कहा था। शुक्रवार दोपहर वह कुतुबखाना जाकर पैदल घूमकर दुकानदारों से मिले और उन्हें गुलाब के फूल बांटकर अपनी दुकानों के आगे सड़क पर किया गया अतिक्रमण हटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि दुकानदार शनिवार से ही सड़क पर अपना सामान रखना बंद करें। जो भी सामान है उसे दुकान के अंदर रखें। लोडिंग-अनलोडिंग का समय खुद ही तय कर लें ताकि इधर से गुजरने वाले शहरवासियों को जाम से न जूझना पड़े। मेयर ने कहा कि बाजार का रोजाना निरीक्षण किया जाएगा। जिस दुकानदार के सामने सड़क पर अतिक्रमण मिलेगा, उसका पांच हजार रुपये का चालान काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो फ्लाईओवर बनने के लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे। मेयर के साथ कई व्यापारी मौजूद थे।

दुकानदारों का फैसला.. अतिक्रमण के खिलाफ खुद शुरू करेंगे मुहिम

बरेली। फ्लाईओवर का विरोध कर रहे कुतुबखाना के दुकानदार अब खुद यहां ट्रैफि क व्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी उठाएंगे। शुक्रवार को दुकानदारों ने कहा कि वे खुद दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटवाएंगे। यदि कोई दुकानदार नहीं मानेगा तो उससे निपटने के लिए पुलिस और नगर निगम की मदद ली जाएगी।

मेयर के दौरे के बाद व्यापारियों का कहना था कि फ्लाईओवर यदि सिर्फ इस कारण बन रहा है कि लोग जाम में फंस रहे हैं तो सभी दुकानदार अतिक्रमण हटा लेंगे। इसके लिए दस-दस दुकानदारों की टीम बनाई जाएगी जो अपने आसपास की दुकानों के अतिक्रमण पर नजर रखेगी। दुकानदार लोडिंग और अनलोडिंग की व्यवस्था को भी ठीक करने पर विचार कर रहे हैं। जल्द इस पर भी कोई फैसला लिया जाएगा। दरअसल कुतुबखाना से कोहाड़ापीर तक सड़क के दोनों ओर करीब चार से पांच फुट तक का हिस्सा अतिक्रमण की गिरफ्त में है। इसके आगे वाहन खड़े हो जाने से यहां जाम लगने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed