फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Queue in OPD, prescriptions made under guard's supervision, medicine taken

Bareilly News: ओपीडी में कतार, गार्ड की निगरानी में बने पर्चे, ली दवा

Tue, 06 Jan 2026 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Queue in OPD, prescriptions made under guard's supervision, medicine taken
बरेली। रविवार के अवकाश के बाद डॉक्टरों को दिखाने के लिए सोमवार को अस्पतालों में मरीजों की कतार रही। तीन हजार मरीजों के पहुंचने से पर्चा काउंटर, दवा वितरण केंद्र पर नोकझोंक और धक्कामुक्की की नौबत रही। ऐसे में गार्ड की निगरानी में पर्चा बनाने के साथ ही दवा का वितरण किया गया।
विज्ञापन

करीब सप्ताह भर बाद सोमवार को सुबह नौ बजे से ही हल्की धूप निकली। ऐसे में कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए घर से न निकलने वाले मरीज भी इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इससे सामान्य दिनों से करीब दो गुना यानी दो हजार से ज्यादा नए पर्चे बने।
विज्ञापन

करीब आठ सौ मरीज पुराना पर्चा लेकर डॉक्टरों से परामर्श और दवा लेने के लिए पहुंचे थे। पर्चा काउंटर पर दिव्यांग काउंटर बंद था। वहीं, पहले पर्चा बनवाने के लिए आगे निकल रहे लोगों के साथ तीखी नोकझोंक भी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी के बाहर से बाइकें व कार हटाने पर गार्ड और तीमारदारों में बहस हुई। एडी एसआईसी डॉ. अजय मोहन के मुताबिक मरीजों को कोई दिक्कत न हो इसलिए गार्डों को व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया था। ब्यूरो

n पेट दर्द, सांस फूलने और सर्द-गर्म के ज्यादातर रोगी ः ओपीडी के ऑर्थो, फिजिशियन, चेस्ट फिजिशियन, बच्चा रोग, त्वचा रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतार रही। चेस्ट फिजिशियन डॉ. हरपाल सिंह के मुताबिक सर्दियों में रक्त धमनियों के सिकुड़ने से सांस के मरीजों की समस्या बढ़ती है। वहीं, कोहरे और धुंध के चलते फेफड़े में धूल के कण पहुंचने से एलर्जी होती है। इससे सूखी खांसी और अन्य दिक्कतें होती हैं। मरीजाें को दवा के साथ बचाव के उपाय भी बताए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed