फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Questions related to the Iran-US conflict asked in the law entrance exam.

Bareilly News: विधि की प्रवेश परीक्षा में पूछे ईरान-अमेरिका के युद्ध से जुड़े सवाल

Mon, 29 Jun 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 29 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Questions related to the Iran-US conflict asked in the law entrance exam.
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने रविवार को एलएलबी और एलएलएम प्रवेश परीक्षा-2026 आयोजित की। इसमें कुल 2615 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2318 परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में स्थित पांच केंद्रों पर हुई। इसमें स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज, इजराइल-अमेरिका के अभियान और डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी जैसे विषयों पर प्रश्न शामिल थे।
विज्ञापन


एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 1975 में से 1768 परीक्षार्थी पहुंचे। वहीं, एलएलएम प्रवेश परीक्षा में 640 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 550 उपस्थित रहे। 207 अभ्यर्थी अनुपस्थित दर्ज किए गए। परीक्षा सुबह नौ बजे से 10.30 बजे तक हुई। शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा और बिजनौर जैसे क्षेत्रों से भी अभ्यर्थी परीक्षा देने आए थे। एलएलबी के लिए 300 सीटें और एलएलएम के लिए 30 सीटें निर्धारित हैं। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रकोष्ठ के अनुसार, परीक्षा के दौरान उड़ाका दल और पर्यवेक्षक सक्रिय रहे। मुख्य प्रॉक्टर और पुलिस प्रशासन ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था बनाए रखी। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र सामान्य स्तर का था। इसमें सर्वाधिक प्रश्न समसामयिक घटनाओं और विधिक जागरूकता से संबंधित थे। दुनिया में चल रही उथल-पुथल से जुड़े सवाल भी पूछे गए। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज, इजराइल-अमेरिका के अभियान और डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी जैसे विषयों पर प्रश्न शामिल थे। एलएलबी के प्रश्नपत्र में विधिक जागरूकता पर कई सवाल थे।
विज्ञापन



एक उत्तरपुस्तिका फट गई
विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग में एक उत्तरपुस्तिका फट गई। यह घटना कर्मचारी द्वारा उत्तरकुंजी अलग करते समय हुई। छात्रों ने फटी हुई ओएमआर शीट के स्कैन न होने की आशंका जताई। अभ्यर्थी एकत्रित होकर कर्मचारी कक्ष पहुंचे और संबंधित रोल नंबर की जानकारी ली। जानकारी मिलने के बाद सभी अभ्यर्थी शांत होकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

परीक्षा अच्छी रही, तैयारी करके आई थी। कुछ प्रश्न मुश्किल थे, मैं पहले से ही प्रैक्टिस कर रही हूं, इसलिए कोई समस्या नहीं हुई। - उपासना, मुरादाबाद

मेरी परीक्षा अच्छी नहीं हुई, करंट अफेयर व विधिक जागरूकता के सवाल थोड़े मुश्किल रहे, लेकिन मैंने सभी प्रश्नों के जवाब हल किए। - निखत, पुराना शहर बरेली

हिंदी व अंग्रेजी के प्रश्न बहुत अधिक भाषा से जुड़े थे, इतना सोच के नहीं आई थी, लेकिन फिर भी प्रश्न ठीक थे, इसमें करंट अफेयर के सवाल कुछ मुश्किल रहे। - समायरा, पुराना शहर बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed