{"_id":"69fa3fb54ea536793105136d","slug":"public-representatives-exposed-discrepancies-in-development-works-bareilly-news-c-4-bly1053-878162-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विकास कार्यों में झोल, जनप्रतिनिधियों ने खोली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विकास कार्यों में झोल, जनप्रतिनिधियों ने खोली पोल
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में मंगलवार को बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार की अध्यक्षता में जिला विकास, समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में झोल की पोल खोली। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने आवास योजना में सर्वे के नाम पर वसूली का मामला उठाते हुए इस पर अंकुश लगाने के लिए कहा। मनरेगा के तहत अनियमित भुगतान, सड़कों की खराब गुणवत्ता सहित अन्य मामले भी गूंजे। कुछ मामलों में अफसर जवाब तक नहीं दे सके।
जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा (अब बीबी-जी राम जी) योजना में बकाये के बारे में पूछा। डीसी मनरेगा हसीब अंसारी ने बताया कि वर्ष 2025-26 में मजदूरों का 50 करोड़ बकाया है। सवाल उठा कि चमरौआ में पक्के काम की आईडी नहीं बनी। फैजलुआपुर में भी काम की आईडी न बनने पर 3.50 करोड़ रुपये वापस हो गए। सांसद छत्रपाल गंगवार ने सवाल उठाया कि 80-90 फीसदी अल्पसंख्यक गांवों के प्रधानों को ही भुगतान क्यों किया गया?
नवाबगंज विधायक डाॅ. एमपी आर्य ने कहा कि नवाबगंज मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। इस कारण एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने कहा कि नवंबर तक बाइपास का काम पूरा कर लाइट चालू कर दी जाएगी। विधायक कहा कि लीपापोती मत करिए। इस पर बिजली निगम के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने एनएचएआई को कहा कि पहले थर्ड पार्टी जांच कराइए, उसके बाद ही कनेक्शन देंगे।
विज्ञापन
एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने बरेली-बदायूं हाईवे के सुस्त काम का मुद्दा उठाया। आंवला सांसद नीरज मौर्या ने बीसलपुर पुलिया के चौड़ीकरण को लेकर कहा कि यहां मामला एनएचएआई व पीडब्ल्यूडी के बीच झूल रहा है। उन्होंने कहा कि 40 करोड़ रुपये से बने आंवला-भमोरा मार्ग पर बहुत गड्ढे हैं। इस पर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता राजीव अग्रवाल ने कहा कि रेलवे वाले अपने हिस्से में काम नहीं कराने देते हैं। सांसद ने कहा कि इस संबंध में पत्र दीजिए, मैं उसे आगे बढ़ाउंगा।
भदपुरा ब्लॉक प्रमुख रवि गंगवार ने बताया कि मधुनगला से फतेहगंज पुल तक बनी सड़क एक साल में ही टूट गई। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि गन्ना लदे वाहन गुजरने से ऐसा हुआ है। उसे ठीक भी करा दिया गया है। एमएलसी महाराज सिंह ने स्टेडियम रोड पर मैनहोल का ढक्कन बंद नहीं करने पर नगर निगम के अधिकारियों से नाराजगी जताई। इस मौके पर एमएलसी बहोरनलाल मौर्य, विधायक डाॅ. डीसी वर्मा, डाॅ. राघवेंद्र शर्मा, अताउर रहमान, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य आदि मौजूद रहे।
चिकित्सकीय अवकाश पर एडीओ, सपा जिलाध्यक्ष को दे रहे बधाई
भदपुरा ब्लॉक प्रमुख रवि गंगवार ने बताया कि एडीओ पंचायत रविकांत यादव वर्तमान में चिकित्सकीय अवकाश पर है। वह सपा जिलाध्यक्ष शुभलेभ यादव को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की।
समाज कल्याण शिविर की सूचना नहीं देने पर सांसद नाराज
आंवला सांसद नीरज मौर्य ने समाज कल्याण विभाग की तरफ से वृद्धा पेंशन के लिए लगाए जाने वाले शिविर की सूचना नहीं देने का आरोप लगाया। कहा कि मीरगंज ब्लॉक प्रमुख को शिविर की सूचना एक दिन पहले दी गई थी, जिस कारण वह नहीं पहुंच सके। इसका प्रचार-प्रसार किया जाए।
टंकियां हिलाकर देख लो, कहीं गिर तो नहीं रहीं : सांसद
बैठक में सरदारनगर में ओवरहेड टैंक गिरने का मामला भी छाया रहा। जब जल निगम ग्रामीण की बारी आई तो बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार व आंवला सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि अब जो टंकिया बन रही हैं, उनको हिलाकर देख लो कहीं गिर तो नहीं रही हैं। सभी की गुणवत्ता की जांच कराने के लिए कहा गया, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।
टूटी सड़कों के लोकार्पण का मुद्दा भी छाया रहा
बरेली। दिशा की बैठक में आंवला सांसद ने 10 टूटी सड़कों के लोकार्पण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वितीय की तरफ से उनसे तीन साल पहले बनीं और वर्तमान में टूटी सड़कों के लोकार्पण का आग्रह किया गया। जवाब में सड़कों की मरम्मत कराने के लिए कहा गया तो अचानक कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। बताया गया कि तारकोल नहीं मिल रहा है। अधिशासी अभियंता कविता सिंह की काम करने में रुचि ही नहीं है।
इस दौरान सांसद ने अधिशासी अभियंता से पूछा कि इन सड़कों की मरम्मत में कितने दिन लगेंगे? इस पर उन्होंने डेढ़ माह का समय मांगा। सांसद ने कहा कि पीएमजीएसवाई की एक सड़क के मुद्दे को लोकसभा में उठाया था। केंद्र सरकार के लोग आए और जांच करके चले गए। इसकी मुझे जानकारी तक नहीं दी गई। बरेली सांसद छत्रपाल छत्रपाल गंगवार ने कहा कि जब काम करने वाली एजेंसियों की 15 फीसदी धनराशि पांच साल तक के लिए जमा है तो उनसे मरम्मत क्यों नहीं कराई जा रही है? ब्यूरो