फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Protest against increased health insurance rates

Bareilly News: स्वास्थ्य बीमा की बढ़ी दरों का विरोध

Sun, 24 Sep 2023 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 24 Sep 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Protest against increased health insurance rates
बरेली। हाल ही में बढ़ी बीमा प्रीमियम की दरों को लेकर शनिवार को ऑल इंडिया यूनियन बैंक रिटायरीज फेडरेशन के सदस्यों ने बैठक की और बढ़ी दरों का विरोध जताया। फेडरेशन के अध्यक्ष आरके अग्रवाल ने कहा कि प्रबंधन 30-40 साल बैंक के प्रति समर्पित रहने वाले कर्मचारी के साथ सहानुभूति नहीं रख रहा है। प्रबंधन की यह नीति उचित नहीं है। फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने बताया कि साल 2015 में चार लाख के बीमा पर 75 सौ रुपये प्रीमियम तय था। वक्त के साथ इसकी रकम को बढ़ाकर 57 हजार 808 रुपये कर दिया गया। सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों ने श्रमायुक्त से इसकी शिकायत की तो उन्होंने पेंशनर्स को स्कीम से ही बाहर कर दिया। इसके स्थान पर दो लाख की नई स्कीम जारी करके 26 हजार 454 रुपये प्रीमियम तय किया। सुविधाओं की मांग करने पर इस पर 27 हजार अतिरिक्त राशि की मांग की गई। सदस्यों ने कार्यरत स्टाफ के मुताबिक सुविधाओं की मांग की। आयुष्मान भारत योजना से जोड़े जाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed