{"_id":"60aea4198ebc3e7e3f45b384","slug":"prime-murder-case-former-prime-minister-mohar-singh-s-son-in-law-also-arrested-bareilly-news-bly4477336119","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान हत्याकांडः पूर्व प्रधान मोहर सिंह का दामाद भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान हत्याकांडः पूर्व प्रधान मोहर सिंह का दामाद भी गिरफ्तार
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
दामाद ने दो बदमाशों को सुपारी देकर बुलाया था वारदात के लिए
विज्ञापन
राहुल और उसके पिता रतनलाल की घटना में कोई भूमिका नहीं
बरेली। परगवां के प्रधान इश्हाक की हत्या को अंजाम देने के लिए पूर्व प्रधान मोहर सिंह और उसके दामाद ने दो बदमाशों को सुपारी देकर बुलाया था। पुलिस ने मोहर सिंह के दामाद भगवत पटेल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।
कैंट के गांव परगवां निवासी नव र्निवाचित प्रधान इश्हाक की 20 मई की शाम ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। हमले की इश्हाक की पत्नी शकीना भी घायल हुई हैं। मोहर सिंह और उसके दामाद भगवत से पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया है। पुलिस ने बताया कि पूर्व प्रधान मोहर सिंह और उसके दामाद भगवत पटेल ने दो अन्य साथियों की मदद से इश्हाक को रास्ते में रोक लिया। इसके बाद उन्होंने प्रधान की बाइक रुकवाई और गोली चला दी लेकिन फायर मिस होने के कारण इश्हाक बाइक छोड़कर भागने लगे। इसके बाद चारों ने दौड़ाकर इश्हाक को पकड़ लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वे लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बुधवार को मोहर सिंह के दामाद भगवत पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कॉल डिटेल दिखाई तो उगल दिया सच
पुलिस के मुताबिक पहले तो मोहर सिंह और उसका दामाद भगवत वारदात से इनकार करते रहे मगर जब पुलिस ने उनकी कॉल डिटेल और हत्या के वक्त उनकी लोकेशन दिखाई तो दोनों ने सच्चाई उगल दी। अब पुलिस फरार हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं सामने आई रतनलाल की संलप्तिता
इस वारदात में एक अन्य पूर्व प्रधान रतन लाल और उसके बेटे राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की रात ही पुलिस ने दोनों को उनके घर से हिरासत में ले लिया था और दोनों अभी तक पुलिस के पास ही हैं मगर इस वारदात में उन दोनों की संलिप्तता अब तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
राहुल और उसके पिता रतनलाल की घटना में कोई भूमिका नहीं बरेली। परगवां के प्रधान इश्हाक की हत्या को अंजाम देने के लिए पूर्व प्रधान मोहर सिंह और उसके दामाद ने दो बदमाशों को सुपारी देकर बुलाया था। पुलिस ने मोहर सिंह के दामाद भगवत पटेल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।