{"_id":"6851489158dfba72e104c95b","slug":"preparations-for-kanwar-yatra-started-ssp-anurag-arya-formed-kanwar-cel-in-bareilly-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra 2025: बरेली में सावन को लेकर तैयारी शुरू, पुलिस बनाएगी कांवड़ सेल, एसएसपी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra 2025: बरेली में सावन को लेकर तैयारी शुरू, पुलिस बनाएगी कांवड़ सेल, एसएसपी ने दिए निर्देश
Wed, 18 Jun 2025 02:38 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:38 PM IST
सार
नाथनगरी बरेली में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एसएसपी ने कहा कि इस बार भी कांवड़ सेल का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी ने थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में कांवड़ियों के जत्थों, उनके वाहनों और मार्गों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही कांवड़ सेल का गठन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
सावन में बरेली समेत आसपास के जिलों के शिव भक्त गंगा तट से जल लाकर शिवालयों में महादेव का अभिषेक करते हैं। बीते वर्षों में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल हो चुका है। इसके मद्देनजर पुलिस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी अनुराग आर्य ने थानेदारों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्रों के 10-10 सभ्रांत लोगों को जोड़कर उनसे सूचनाएं एकत्र करें। यात्रा के दौरान फर्जी सूचनाओं और अफवाहों को रोकने के लिए थानों पर डिजिटल वालेंटियर्स की टीमें सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। इसके लिए अभी से तैयारी करने के निर्देश भी दिए। शिव मंदिरों के प्रबंधकों और पुजारियों के साथ बैठक कर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात भी कही। एसएसपी ने संवेदनशील इलाकों में पहले से सतर्कता बरतने और खुराफातियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन