फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pregnant woman beaten, miscarriage occurred, report filed

Bareilly News: गर्भवती महिला को पीटा, हुआ गर्भपात, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 22 Nov 2024 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman beaten, miscarriage occurred, report filed
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज के लिए गर्भवती महिला को पीटकर घर से बेघर कर दिया गया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


ग्राम कल्याणपुर करीमगंज निवासी महिला रूजदा पुत्री मोहम्मद जफर ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि तीन वर्ष पूर्व उनका विवाह गांव के ही मोहम्मद रईस पुत्र हनीफ के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता से बाइक व पांच लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला का कहना है कि पति, सास, ससुर व दो ननदों की मांग करने पर उनके पिता ने एक बार दो लाख रुपये दे दिए। उसके बाद कुछ दिन सबकुछ ठीक चला। फिर पहले की तरह ससुराली अपनी मांगों को अड़ गए और प्रताड़ित करने लगे। उसके बाद पति जफर, सास शमीम बानो, ससुर हनीफ आदि ने लात-घूंसों से पीटकर घर से निकाल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed