फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prayagraj Advocate met Ashraf in Bareilly jail regarding Umesh Pal Murder Case

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज से आए वकील ने जेल में की अशरफ से मुलाकात, कोर्ट में रखेंगे उसका पक्ष

Sat, 18 Mar 2023 07:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Mar 2023 07:42 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अशरफ ढाई साल से बरेली जिला जेल में बंद है। शुक्रवार को प्रयागराज से जिला जेल पहुंचे अतीक परिवार के वकील विजय मिश्रा ने अशरफ से मुलाकात की।

विज्ञापन
Prayagraj Advocate met Ashraf in Bareilly jail regarding Umesh Pal Murder Case
बरेली जेल में बंद है अशरफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड की जांच जारी है। इसी सिलसिले में प्रयागराज से बरेली आए वकील विजय मिश्रा ने जेल स्टाफ और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में अशरफ से मुलाकात की। माना जा रहा है कि वकील इस मुलाकात के बाद अशरफ का पक्ष प्रयागराज कोर्ट में रखेंगे।

विज्ञापन


माफिया अतीक अहमद का भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ ढाई साल से बरेली जिला जेल में बंद है। शुक्रवार को प्रयागराज से जिला जेल पहुंचे अतीक परिवार के वकील विजय मिश्रा ने अशरफ से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक दोनों में कानूनी मुद्दों पर चर्चा हुई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि मुलाकात को लेकर कोर्ट का निर्देश था। सभी विधिक प्रक्रिया पूरी कराते हुए मुलाकात कराई गई।

विज्ञापन

विजय मिश्रा के आने से पहले हुआ था मुकदमा

उमेश पाल हत्याकांड से अशरफ का जुड़ाव सामने आया तो उस समय भी विजय मिश्रा ने उससे मुलाकात का प्रयास किया था। तब बरेली के अधिकारी मीडिया में छप रही खबरों को झुठला रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Umesh Pal Murder: अशरफ के बारे में पुलिस को पता लगीं चौंकाने वाली बातें, अब इन लोगों को SIT ने भेजा नोटिस

हालांकि विजय मिश्रा के आने से पहले कुछ ऐसे साक्ष्य मिले कि अशरफ के खिलाफ मामला दर्ज कर कुछ लोगों की गिरफ्तारी हो गई। इसके बाद अशरफ से किसी की मुलाकात पर रोक लगा दी गई थी। अब लंबे समय बाद वकील से मुलाकात की अनुमति मिली है।

प्रॉपर्टी डीलर फरहद गिरफ्तार

इधर, अशरफ के साले सद्दाम के बैंक खाते से लेनदेन की पुष्टि होने पर एसआईटी ने इज्जतनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर फरहद उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके साथ ही बारादरी थाने से सद्दाम के साथी लल्ला गद्दी के दो गुर्गे जेल भेजे गए हैं।

एसआईटी अशरफ के साले सद्दाम और लल्ला गद्दी से जुड़ाव वाले लोगों की धरपकड़ कर रही है। सद्दाम से जुड़ाव के मामले में परतापुर जीवन सहाय निवासी फरहद उर्फ गुड्डू को नरियावल तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

Bareilly: अरशद के साले सद्दाम के खाते से लेनदेन में फंसा गुड्डू अरेस्ट, लल्ला गद्दी के दो गुर्गे भेजे गए जेल

पुलिस के मुताबिक सद्दाम के खाते से फरहद के खाते में कई बार रुपयों का लेनदेन हुआ था। फरहद ने अशरफ से जेल में मुलाकात भी की थी और प्रयागराज से आने वाले लोगों के संपर्क में भी था। वह जमीन खरीद फरोख्त का काम करता है और मुकदमे में नाम आने के बाद भागने की फिराक में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed