फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   praveen togadiya

देश को गरीब बना रहे मुसलमान

Wed, 14 Jan 2015 01:24 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 14 Jan 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने मंगवार को अपने एजेंडे के मुताबिक हिंदू मुसलमान के फर्क पर कई विवादास्पद बातें की लेकिन काफी संयम से। उन्होंने कहा कि मुसलमान चार बीवियां और दस बच्चे पैदा कर देश को गरीब कर रहे हैं फिर भी उन पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है।  प्रशासन की सशर्त अनुमति को ध्यान में रखते हुए कहा कि हम धर्मांतरण की बात ही नहीं कर रहे घर वापसी की बात हो रही है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के 50 वर्ष पूरे होने पर देश भर में चल रहे कार्यक्रमों की कड़ी में बरेली में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए  तोगड़िया ने कहा कि हिंदू अधिक बच्चे पैदा करने की बात करे तो उसकी जुबान पर ताला लगाया जाता है। साध्वी प्राची के बयान पर लोग छाती पीटने  वालों में हिम्मत है तो दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर प्रतिबंध का कानून बनवाएं और मुसलमानों पर भी इसे लागू करवाया जाए।  एक समय पूरे विश्व में हिंदू था। उस हिसाब से 700 करोड़ हिंदू होने चाहिए थे। इस समय केवल 100 करोड़ हैं। अब भी नहीं चेते तो अगले सौ वर्षों में महज 10 करोड़ रह जाएंगे। विहिप का उद्देश्य सौ वर्ष बाद के हमारे वंशजों को सुरक्षित, सम्मानित और समृद्ध समाज देना है। तोगड़िया ने कहा हम तब उत्सव मनाएंगे जब काबुल, रावलपिंडी, लाहौर, ढाका तक भगवा फहराएंगे।  तोगड़िया को चांदी का मुकुट और 51 किलो की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सभा के बाद डा. तोगड़िया प्रेमनगर स्थित केसीएमटी आफिस पहुंचे। यहां उनसे मिलने केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष गंगवार भी आए। केसीएमटी के प्रबंध निदेशक गिरधर गोपाल खंडेलवाल और विनय खंडेलवाल ने यहां उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

 अखिलेश यादवों के भी नहीं रहे
इंटर पास मुस्लिम छात्राओं को तीस हजार का अनुदान देने के मामले में डॉ. तोगड़िया  ने कहा कि  अनुदान देना था तो सभी बेटियों को देते। केवल मुस्लिम को ही क्यों। यादव समाज की छात्राओं को ही अनुदान दे देते। अखिलेश यादव तो अपने समाज के भी नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली के डीएम निशाने पर
कार्यक्रम की सशर्त अनुमति देने पर पर तोगड़िया ने बरेली के डीएम पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ‘यहां परमीशन न देने वाले डीएम से मैं पूछना चाहता हूं कि जब देश में हिंदुओं का बहुमत नहीं बचेगा तो क्या वह डीएम के नाते इस देश में नौकरी कर पाएगा। पाकिस्तान में कितने हिंदू डीएम हैं, कितने हिंदू एसपी हैं’।

दूसरी पंक्ति के नेता दिखे तेवर में

बरेली। अपने तीखे बयान के लिए मशहूर  प्रवीण भाई तोगड़िया मंगलवार को संयम में दिखे लेकिन  दूसरी पंक्ति के नेताओं ने काफी तेवर दिखाए।
वहिप के हिंदू सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे डा. अतुल अग्रवाल ंने धर्म विशेष पर टिप्पणी न करने की डीएम की सशर्त अनुमति पर कहा कि डीएम ने एक को धर्म विशेष और बाकी को धर्म निशेष कर दिया। मैं विशेष धर्म को वीडी कहूंगा। वीडी यानी वेनेरियल डिसीज और एड्स भी वेनेरियल डिसीज है।  उन्होंने व्हाट्सऐप पर चल रहे मैसेज अच्छे-बुरे कार्टून, पीके पर टैक्स फ्री जैसे जुमले भी सुनाए। ताजमहल को प्रेम के बजाए हवस की निशानी बताया।
विहिप के क्षेत्रीय मंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेश उपाध्याय ने कहा कि हिंदुओं से ही मुसलमान बने हैं। यह कहने पर लोगों को आपत्ति हो तो डीएनए टेस्ट करा लें। आरएसएस के प्रांत प्रचारक दिनेश ने  बिना नाम लिए आजम खां पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस जगह विवि बन रहा है वह आतंकवादियों की फैक्ट्री है। देवबंद, रामपुर से आतंकवाद का जन्म होता है।  

साध्वी ने नहीं दिया भाषण
तोगड़िया के पहुंचने के बाद आई साध्वी प्राची ने मंच से भाषण नहीं दिया। हालांकि बाद में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि मैंने हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह दे दी तो क्या गलत किया। लोग 40-40 कर रहे हैं। मैंने किसी के 40 बच्चे पैदा करने का तो विरोध नहीं किया।


फोटो भी है

अपने प्रोडक्ट की ब्रांडिंग करने पहुंचे तोगड़िया
बरेली। योग बाबा रामदेव की तरह  प्रवीण भाई तोगड़िया ने इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में हिंदू दर्शन पर संबोधन के साथ-साथ गौ ब्रांड्स के  बारे में जानकारी दी। वह गौ ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड के निर्माता व विपणन निदेशकों में शामिल हैं।
विहिप के अध्यक्ष ने कहा कि गौकशी रोकने और गायों को पालने के प्रति लोगों में उत्साह जगाने के लिए गौ ब्रांड्स पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।  गाय के मूत्र और गोबर से बनने वाले इन उत्पादों का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है,त्वचा रोग, पेट रोग जैसी कई बीमारियों का उपचार भी इन्हीं से संभव है। उन्होंने कहा कि गौ ब्रांड्स के 121 से अधिक सुंदर व सुगंधित उत्पाद हैं।उन्होंने कहा कि देशभर में 4000 गौशालाएं हैं जिनमें गायों की देखभाल होती है। इनमें से मात्र 200 गौशालाओं में पंचगव्य से साबुन, शॉम्पू, क्रीम तथा दवाएं बनाई जा रहीं हैं। इस दौरान इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के चांसलर उमेश गौतम तथा वाइस चांसलर जगदीश राय भी मौजूद थे।
इलाज के लिए नंबर दिया
गरीबों को मुफ्त इलाज के लिए उन्होंने 18602333666 नंबर दिया और कहा कि किसी को कहीं भी इलाज की जरूरत हो तो इस नंबर पर फोन करे। हिंदू हेल्प लाइन नंबर 08080020909 नोट कराते हुए कहा कि कोई भी बात हो तो फोन करें।

तोगड़िया के टिप्स
हर हिंदू परिवार कम से कम एक अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार के साथ मित्रता करे, गरीबों के लिए हर रोज एक मुट्ठी अनाज निकाले, एक गरीब हिंदू छात्र-छात्रा की एक महीने की फीस दे, चिकित्सक एक गरीब हिंदू का मुफ्त इलाज करे, कारोबारी एक हिंदू बेरोजगार को रोजगार और प्रशिक्षण दे ताकि सब शिक्षित और समृद्ध बनकर सम्मानित जीवन जिएं। सबके लिए एक पंगत में भोजन, एक कुएं में पानी, एक श्मशान भूमि में दाह संस्कार की भारतीय समरस संस्कृति को बढ़ावा देकर छुआछूत खत्म करे।  बच्चों को अधिक समय दें ताकि वह अपने धर्म संस्कार समझें।


राम मंदिर का सवाल टाल गए..
प्रेस कांफ्रेंस में जब डॉ तोगड़िया से पूछा गया कि  बीजेपी राममंदिर नहीं बना रही है? तो बोले सरकार का सवाल सरकार से पूछें। बीजेपी के सह-संगठन होने के नाते सरकार से दोनों मुद्दों पर बात करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार पार्टी की नहीं जनता की होती है। मुलायम की सरकार भी मेरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed