फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   prasashan

जल आकाश की जमीन की हो गई नपाई

Thu, 04 Jun 2015 01:07 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 04 Jun 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन

 तहसील सदर से राजस्व और नगर निगम की संयुक्त टीम ने नदौसी में जल आकाश के कब्जे वाली सरकारी जमीन की पैमाइश की। पूरब से पश्चिमी और उत्तर से दक्षिण तक बाउंड्रीवाल के बाहर और अंदर नापकर कब्जे की स्थिति का आकलन करने के बाद टीम जांच रिपोर्ट तैयार करने में जुटी हैं।

विज्ञापन

बुधवार को तहसील से लेखपाल लियाकत अली, हरद्वारी लाल, रामेंद्र शर्मा, परशुराम गंगवार और नगर निगम से जेई आसिफ अली, मानचित्रकार हसन और हरीश भारती ने नदौसी में मौके पर जाकर जल आकाश के कब्जे  वाली जमीन की पैमाइश की। सात सदस्यीय टीम ने हाइवे से लेकर फर्म के आगे तक पूरी जमीन नापी। जमीन की पैमाइश में तीन घंटे से ज्यादा लगे। नाप जोख के बाद दोनों टीमें जमीन पर कब्जे संबंधी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची। तहसील की टीम निगम के जेई और मानचित्रकार की मदद से जांच रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई है। अफसरों के समक्ष जांच रिपोर्ट दो दिन के अंदर प्रस्तुत की जाएगी।

विज्ञापन

बता दें कि राज्यपाल रामनाईक के बरेली आगमन के दौरान भाजपा नेताओं ने जल आकाश फर्म पर रामपुर रोड स्थित नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप लगाकर ज्ञापन दिया था। इसमें मेयर डा. आईएस तोमर और उनके निजी सचिव पर भी आरोप लगाए गए थे। हालांकि दोनों ने जल आकाश फर्म से कोई संबंध न होने की बात कही थी। इसके बाद नगर आयुक्त ने जमीन पर अवैध कब्जे की जांच तहसील और नगर निगम की टीम से कराने के आदेश दिए थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मैने खुद 26 अप्रैल को नगर आयुक्त को पत्र देकर नदौसी जमीन पर कब्जे की जांच की मांग की थी। इस पर सात सदस्यीय टीम ने हाइवे से लेकर प्लांट के आगे तक जमीन की पैमाइश की। जल आकाश की 6700 वर्ग मीटर जमीन मुझे एकल स्वामित्व के रूप में मिली थी। सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप राजनीति से प्रेरित है।’ मनीष अग्रवाल, डायरेक्टर जल आकाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed