बरेली के 661 अनफिट वाहन चल कहां रहे हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर को पता है आरटीओ को नहीं
शाहजहांपुर में भी एक स्कूल बस पलटी थी। इसकी जानकारी कमिश्नर प्रमांशु यादव तक पहुंच गई लेकिन परिवहन विभाग को अभी तक इसकी जानकारी नहीं है। इसमें कई बच्चे घायल हुए थे। पुलिस, विभागीय अफसर और स्कूल प्रबंधन ने इसे रफा दफा करा दिया। अब कमिश्नर ने दोनाें मामलों में आख्या तलब की है।
बस मालिक का खेल
दूसरे राज्याें से ट्रांसफर वाहनाें को करानी होगी फिटनेस
बरेली। दूसरे राज्याें से कंडम बस आदि खरीदकर तमाम लोग यूपी के स्कूलाें में लगा देते हैं। जबकि अन्य कामर्शियल वाहनाें को सामान, रेता बजरी, मिट्टी आदि ढोने के लिए लगा रहे हैं। इनसे होने वाली दुर्घटनाओं से प्रभावित लोग मुआवजे के लिए दौड़ते रहते हैं, क्योंकि इन वाहनाें का पंजीकरण गड़बड़ होता है। इस मामले पर कमिश्नर प्रमांशु यादव ने निर्देश दिए हैं कि जो वाहन अन्य राज्याें से ट्रांसफर होकर बरेली मंडल आएंगे। उनका फिटनेस यूपी परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित नियमाें के तहत किया जाएगा। इसके बगैर पंजीकरण आदि न करने के निर्देश कमिश्नर ने दिए हैं।