फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Potholes on the path of faith; pilgrims facing a bumpy ride.

Bareilly News: आस्था की राह में गड्ढे, हिचकोले खा रहे श्रद्धालु

Thu, 15 Oct 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 15 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the path of faith; pilgrims facing a bumpy ride.
बरेली। नगर निगम की तरफ से 12 करोड़ रुपये की लागत से नवरात्र से पहले देवी मंदिरों की ओर जाने वाली सड़कों को दुरुस्त करने का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। कालीबाड़ी व मढ़ीनाथ मंदिर मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई। नतीजा, श्रद्धालु हिचकोले खा रहे हैं।
विज्ञापन

नवरात्र में रोजाना कालीबाड़ी मंदिर में आठ से 10 हजार श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। बावजूद इस मार्ग की मरम्मत व पैचवर्क नहीं कराया गया। ओवरब्रिज से थोड़ा आगे कालीबाड़ी की तरफ बढ़ने पर सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इससे थोड़ा आगे बढ़ने पर फिर गड्ढे मिलेंगे। सीवर के ढक्कनों के बीच इतना गैप है कि उस पर से बाइक व कार गुजरने पर धड़ाम की आवाज आती है। बरेली कॉलेज चौराहे तक सड़क का यही हाल है।
विज्ञापन

इसी तरह सात नाथ में से एक मढ़ीनाथ मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग भी खस्ताहाल है। मंदिर के अंदर दुर्गा प्रतिमा होने के कारण नवरात्र में काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। इसके समीप पुलिया जर्जर है जो हादसे को दावत दे रही है। मंदिर के पास सड़क का हाल यह है कि थोड़ी सी बारिश में ही जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
चरणबद्ध तरीके से पैचवर्क कराया जा रहा है। जिन जगहों पर काम बाकी है, वहां भी जल्द करा दिया जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed