फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Posing as the son of a bullion trader, he was trapped but turned out to be a servant.

Bareilly News: खुद को सराफा कारोबारी का बेटा बताकर फंसाया, निकला नौकर

Fri, 24 Apr 2026 06:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:17 AM IST
विज्ञापन
Posing as the son of a bullion trader, he was trapped but turned out to be a servant.
लखनऊ में कपड़े की दुकान पर नौकरी करने वाले शातिर ने खुद को बड़े सराफा कारोबारी का बेटा बताकर शहर निवासी युवती से दोस्ती कर ली। बहाने से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बारादरी इलाके की युवती ने इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह को बताया कि लखनऊ निवासी पवन से उनकी पहचान थी। पवन ने खुद को बड़े सराफा कारोबारी का बेटा बताकर शादी का झांसा दिया। प्रेमजाल में फंसाकर पवन ने उसे वीडियो कॉल किया और बड़ी होशियारी से अश्लील स्क्रीनशॉट ले लिए।
विज्ञापन

युवती को भनक ही नहीं थी और बातचीत का सिलसिला शादी तक पहुंच गया। उसके घरवालों ने लखनऊ जाकर पवन के घर-परिवार के बारे में जानकारी की। पता लगा कि पवन कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। पवन के परिजन दहेज में पांच लाख रुपये मांगने लगे। इस पर युवती के पिता ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पवन अश्लील स्क्रीनशॉट से उसे ब्लैकमेल करने लगा। जान-पहचान के लोगों को उसने अश्लील स्क्रीनशॉट भेज दिए। इससे युवती की बदनामी होने लगी। इस बीच युवती का रिश्ता तय हुआ था जो टूट गया। अब पवन उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed