{"_id":"570567434f1c1b6a6fc812f2","slug":"poor-roads-people-clashed-with-the-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":" घटिया सड़क बनाने पर ठेकेदार से लोग भिड़े...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया सड़क बनाने पर ठेकेदार से लोग भिड़े...
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं रोड की शांति बिहार कालोनी में ठेकेदार और जेई निर्धारित मानक से कम सामग्री का इस्तेमाल कर घटिया सड़क बना रहे हैं। मात्रा से कम कोलतार में जहां तहां बजरी चिपकाने की खानापूरी करके रोड निपटाई जा रही है। घटिया निर्माण के विरोध में कालोनी के लोग खुलकर सामने आ गए। उनकी ठेकेदार से लोगों की नोकझोंक हो गई। ठेकेदार ने भीड़ से कह दिया कि 40 प्रतिशत कमीशन देकर हम अच्छी सड़क कहां से बना दें, फिर भी जहां कालोनी वालों को आपत्ति हो तो बताएं। वहां रोड ठीक करा दी जाएगी।
बदायूं रोड की शांति विहारी कालोनी में सिठौरा रोड नगर निगम से 750 मीटर सड़क बन रही है। ठेकेदार मनीश कुमार ये सड़क बना रहे हैं। कालोनी के बाशिंदों ने बुधवार को अमर उजाला को फोन कर बताया कि सड़क में बेहद कम मात्रा में बजरी और कोलतार का इस्तेमाल कर निर्माण की खानापूरी कर रहे हैं। कालोनी के सुधीर सक्सेना, पंकज कुमार, शिवचरन, बुधपाल सिंह और उत्तम कुमार के मुताबिक जब घटिया सड़क निर्माण पर आपत्ति जताई तो ठेकेदार बोला-चालीस प्रतिशत कमीशन देकर अच्छी सड़क कौन बना देगा। जहां आपको सड़क ठीक नहीं लग रही है, वहां बता दो। कोलतार बजरी ज्यादा डलवा देंगे। इसको लेकर कालोनीवासियों की ठेकेदार से नोकझोंक भी हो गई। फिर भी ठेकेदार ने घटिया निर्माण जारी रखा। जेई सड़क की गुणवत्ता चेक करने मौके पर नहीं गए।
‘मैं सड़क की गुणवत्ता चेक करता रहता हूं। सड़क की लेयर एक सेंटीमीटर है। कालोनी के लोग बिना मतलब विवाद पैदा कर रहे हैं।’ आसिफ अली, जेई नगर निगम