{"_id":"60fc6f3f8ebc3e5828371501","slug":"pollution-centre-fail-in-proving-bareilly-news-bly4542168163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के अनुरूप नहीं मिले प्रदूषण जांच केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के अनुरूप नहीं मिले प्रदूषण जांच केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वाहनों के प्रदूषण की जांच करने वाले शहर के प्रदूषण जांच केंद्र शनिवार को परिवहन अफसरों की जांच में फेल हो गए। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रदूषण जांच केंद्रों के निरीक्षण में व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप नहीं मिलीं। एक प्रदूषण जांच केंद्र लाइसेंस में दर्शाई गई जगह के बजाय दूसरी जगह संचालित होता पाया।
श्री श्याम वेलफेयर सोसायटी के नाम से संचालित प्रदूषण जांच केंद्र के लाइसेंस में बदायूं रोड का पता दर्शाया गया है। निरीक्षण में यह प्रदूषण जांच केंद्र पीलीभीत बाईपास पर चलता पाया गया, यहां कई और अनियमितताएं भी मिलीं। लिहाजा इस पर प्रदूषण की जांच पर रोक लगा दी गई। संचालक को लाइसेंस में दर्शाए गए पते पर ही सेंटर संचालित करने के साथ ही मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान कई अन्य केंद्रों पर भी मशीन, पाइप, प्रदूषण जांच प्रक्रिया में खामियां पाई र्गइं। संचालकों को तीन दिन के अंदर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। आरआई मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केजीएम पर्यावरण समिति, खाटू श्याम पर्यावरण समिति, संस्कार, श्री श्याम, जेबी मोटर्स और शिवम प्रदूषण जांच केंद्र का निरीक्षण किया गया।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रदूषण जांच केंद्रों की पड़ताल की गई। मानक के अनुरूप व्यवस्थाएं न मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए हैं। एक सप्ताह में सुधार न होने पर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। - जेपी गुप्ता, एआरटीओ (प्रशासन)