{"_id":"65dcf4a743d67df0e202d8b5","slug":"politics-heated-up-due-to-statement-of-syed-abid-ali-who-won-election-on-sp-ticket-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-102571-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सपा के टिकट पर चुनाव जीते सैयद आबिद अली के बयान से राजनीति गरमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सपा के टिकट पर चुनाव जीते सैयद आबिद अली के बयान से राजनीति गरमाई
Tue, 27 Feb 2024 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
आंवला। आंवला स्टेशन के आधुनिकीकरण कार्यों के शिलान्यास के लिए आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग उस समय हैरान रह गए जब सपा के टिकट पर चेयरमैन निर्वाचित हुए सैयद आबिद अली ने मंच से भाजपा सरकार की शान में कसीदे पढ़ने शुरू किए। उन्होंने स्टेशन का आधुनिकीकरण करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। स्थानीय सांसद के तीसरी बार चुने जाने की कामना भी की।
मंच से चेयरमैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की। कहा कि हम बचपन से आंवला स्टेशन के आधुनिकीकरण का सपना देखते थे। प्रधानमंत्री ने हमारे इस सपने को पूरा किया है। स्थानीय सांसद इस कार्य के लिए बधाई के पात्र हैं। हमारी दुआएं हैं कि आप तीसरी बार निर्वाचित होकर संसद में पहुंचें और इसी तरह जनता को सौगात दिलाते रहें।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई नेता भी शामिल थे, वह भी चेयरमैन का भाषण सुनकर हैरान रह गए। इस दौरान कई लोगों ने वीडियो भी बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर टिप्पणी कर रहे हैं। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद सपा नेता अफसर खां ने भी मंच पर पहुंचकर सांसद को बधाई दी।
विज्ञापन
-- -- -- -
सांसद के बारे में विचार व्यक्तिगत थे। इससे पार्टी का कोई मतलब नहीं है। मैं कल भी समाजवादी पार्टी का सिपाही था और आगे भी रहूंगा। - सैयद आबिद अली, चेयरमैन आंवला