{"_id":"5ddc46748ebc3e54fc11e0e3","slug":"political-nawabganj-news-bly3853949173","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों ने पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर का किया घेराव, धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों ने पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर का किया घेराव, धरना दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। सत्रह माह का वेतन न मिलने से नाराज नगर पालिका परिषद के संविदा कर्मियों ने सोमवार को पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर का घेराव कर वेतन देने की मांग की। बाद में कर्मचारियों ने धरना भी दिया। पालिकाध्यक्ष ने संविदा कर्मियों को बोर्ड की बैठक के बाद वेतन देने का आश्वासन दिया है।
वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार बहाल होने के बाद पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर सोमवार को कार्यालय पहुंची। पालिकाध्यक्ष कुर्सी संभालने के बाद कार्यालय स्टाफ से वार्ता कर रहीं थीं तभी संविदा कर्मी वहां पहुंच गए। उन्होंने अपने सत्रह माह के वेतन का भुगतान करने की मांग को लेकर उनका घेराव कर लिया। पालिकाध्यक्ष ने संविदा कर्मियों को समझाया कि उन्होंने नगर पालिका का काम किया है, वेतन जरूर मिलेगा। शीघ्र ही बोर्ड की बैठक आयोजित की जा रही है, उसी में वेतन भुगतान का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद वेतन दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह वेतन देने को तैयार हैं लेकिन अधिशासी अधिकारी जब तक हस्ताक्षर नहीं करेंगे तब तक भुगतान नहीं हो सकेगा। पालिकाध्यक्ष ने बोर्ड की बैठक के बाद वेतन दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी संविदा कर्मी तीन दिन के अंदर भुगतान करने की जिद करते हुए पालिका गेट पर धरने पर बैठ गए। इस मौके पर कमल किशोर, मनोज कुमार, दीपक आदि मौजूद रहे।
फोटो 1 पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर को शिकायती पत्र सौपते लोग