फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

सपा ने निकाली साइकिल रैली, प्रशासन ने साफ कराया रास्ता

Sun, 08 Sep 2019 06:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
political
बरेली। सपाइयों ने पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार और पूर्व विधायक सुल्तान बेग के नेतृत्व में शनिवार को कृष्ण लीला कॉम्प्लेक्स से कलक्ट्रेट तक सरकार की नीतियों के विरोध में साइकिल रैली निकाली। इस दौरान पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि नए मोटर व्हीकल एक्ट से जनता में खौफ है। चालान के नाम पर वाहन की कीमत से ज्यादा जुर्माना लगाया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते बढ़ी महंगाई से अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई है।
विज्ञापन

साइकिल रैली प्रेमनगर में कृष्ण लीला कॉम्प्लेक्स से शुरू हुई, जिसे पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा प्रेमनगर से कुतुबखाना, जिला अस्पताल, कुमार टाकीज, नावल्टी चौराहा, अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहे से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। पूरी यात्रा के दौरान प्रशासन ने पहले ही व्यवस्था कर रखी थी, जिसके चलते कृष्ण लीला कॉम्प्लेक्स और जिला अस्पताल के अलावा कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने कहा कि नया एमवी एक्ट हटाकर शहर में जल्द से जल्द पुलों के निर्माण कार्य पूरे कराए जाएं, जिससे आम जनता को राहत मिले अन्यथा सपा बड़े आंदोलन को बाध्य होगी। पूर्व महानगर अध्यक्ष जफर बेग ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की समीक्षा कराने की मांग की। इस दौरान योगेश यादव, प्रदीप मौर्य, अमित राज सिंह, सूरज यादव, अरविंद गंगवार, भूपेंद्र कुर्मी, सत्येंद्र यादव, शिवप्रताप यादव, शेर सिंह, पल्लवी सक्सेना, निर्भय यादव, प्रवीन कुमार टीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ सितंबर को आएंगे अखिलेश यादव
बरेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नौ सितंबर को सड़क मार्ग से बरेली पहुंचेंगे। वह सुबह दस बजे लखनऊ से चलकर अपराह्न तीन बजे फरीदपुर में पूर्व विधायक डॉ. सियाराम सागर के निधन पर उनके परिजन से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करेंगे। इसके बाद अपराह्न चार बजे रामपुर में पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। आगे का कार्यक्रम वहीं निर्धारित किया जाएगा। उनके निजी सचिव गंगाराम ने इस संबंध में जिला प्रशासन को अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed