{"_id":"5d585c2c8ebc3e8991787fa5","slug":"political-bareilly-news-bly372696244","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवत-रविंद्र ही नहीं अफसर भी शामिल हैं मुझे मरवाने-मिटवाने की साजिश में: शहला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवत-रविंद्र ही नहीं अफसर भी शामिल हैं मुझे मरवाने-मिटवाने की साजिश में: शहला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। विभिन्न जांचों में घिरीं नवाबगंज नगर पालिका की चेयरमैन शहला ताहिर ने अब अफसरों पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने स्थानांतरित एडीएम प्रशासन और सीओ नवाबगंज को भ्रष्ट बताते हुए कहा है कि अफसर नियोजित तरीके से उनकी हत्या करवाना चाहते हैं। इस साजिश में पूर्व मंत्री भगवत गंगवार और भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर आदि शामिल हैं। डीएम ने मामले की जांच एडीएम सिटी को सौंप दी है।
नवाबगंज नगर पालिका की चेयरमैन शहला ताहिर ने भाजपा जिलाध्यक्ष और उनके परिजनों से चल रहे विवाद का दायरा बढ़ाते हुए अफसरों पर भी संगीन आरोप जड़ दिए हैं। जिला प्रशासन और कमिश्नर को लिखे पत्र में उन्होंने सीओ नवाबगंज प्रीतमपाल सिंह, स्थानांतरित एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी और तत्कालीन ईओ राजेश सक्सेना पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। शहला ने कहा कि स्थानांतरित एडीएम प्रशासन द्विवेदी एक रिश्वतखोर अधिकारी है। जिले की स्थानीय निकायों की जांच और वित्त आयोग की धनराशि अवमुक्त करने के नाम पर लाखों रुपये की वसूली करते हैं। एडीएम ने भ्रष्ट ईओ राजेश सक्सेना पर संरक्षण दिया है। इनके कारनामों उजागर किए तो यह सब बौखला गए हैं। इसके तहत ही वे भ्रष्ट अफसर भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार आदि का साथ दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह अफसर मिलकर राठौर परिवार आदि के साथ मिलकर हत्या की साजिश कर रहे हैं। साथ ही उनके वित्तीय अधिकार छिनवाने और प्रताड़ित करा रहे हैं। चेयरमैन शहला ने कहा है कि वह दहशत में जी रही है। इस पर डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने एडीएम सिटी से जांच करने को कहा है।