फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

मंत्री जी ! विष्णु बालसदन बूथ में भाजपा को मिले हैं 569 वोट

Sun, 18 Aug 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। कैंट विधानसभा के बूथ 290 विष्णु बालसदन कालीबाड़ी में भाजपा को केवल पांच वोट मिलने पर जब केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने सवाल खड़े किए तो डीएम की प्रथम दृृष्टया जांच में यह सामने आया है कि लिपिकीय त्रुटि की वजह से बूथ 289 और 290 बूथ के वोट एक-दूसरे में दर्ज हो गए हैं। प्रशासन की तरफ से इसकी विस्तृत जांच कराई जा रही है। हालांकि डीएम का कहना है कि वोट केवल ऊपर-नीचे दर्ज हुए हैं, लेकिन इससे प्रत्याशियों को मिले वोट और उनकी जीत में कोई फर्क नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव बीतने के करीब तीन माह बाद केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कैंट के बूथ 290 विष्णु बालसदन को लेकर यह आपत्ति जाहिर की है कि क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाताओं ने इस बूथ पर मतदान किया था। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कही थी। इसके बावजूद इस बूथ पर भाजपा को केवल पांच वोट मिलना संदेह पैदा करता है। केंद्रीय मंत्री ने इस बूथ पर निर्वाचन में लगे कर्मचारियों पर सवाल उठाए। केंद्रीय मंत्री की शिकायत के बाद डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने इसकी जांच कराई तो यह सामने आया कि बूथ नंबर 289 आजमनगर और बूथ 290 विष्णु बाल सदन के वोट भूलवश एक दूसरे में चढ़ गए हैं। भूलवश आजमनगर बूथ में भाजपा को 569 और सपा के भगवत सरन को 105 और कांग्रेस को 29 वोट दर्ज हैं। जबकि विष्णु बालसदन में भाजपा को पांच, सपा को 583 और कांग्रेस को 29 वोट मिलने की इंट्री की गई है। जबकि वास्तव में संतोष गंगवार को बूथ 290 में 569 और 289 में पांच वोट मिले हैं। डीएम की जांच में यह भी सामने आया है कि मतगणना के समय ईवीएम से मतों की जो गिनती कागज पर मैनुअल चढ़ाई गई है, वह सही है। यही कापी प्रत्याशियों को दी गई है, लेकिन इसे आनलाइन फीडिंग में कर्मचारी और कंप्यूटर आपरेटर से गलती हुई है।
विज्ञापन


‘इस प्रकरण की अभी जांच की जा रही है। इसमें सीधा किसका दोष है, अभी कहना मुमकिन नहीं है।’
- वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed