फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police imposed 'curfew' in Shyamganj

श्यामगंज में पुलिस ने लगाया ‘कर्फ्यू’

Fri, 03 Apr 2020 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police imposed 'curfew' in Shyamganj
एलन क्लब सब्जी मंडी बंद कराती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। शहर में कोरोना संक्रमित बढ़ने के बाद पुलिस अब सख्ती दिखा रही है। गुरुवार को पुलिस की सख्ती की वजह से गुरुवार को मंडियों में निर्धारित समय पर दुकानें बंद हो गईं। इसके बाद जो दुकानें खुली मिलीं... पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें बंद कराया। सुबह साढ़े आठ बजे तक श्यामगंज बाजार सूना हो गया। वहीं पुलिस ने ने एलन क्लब और कालीबाड़ी में भी सख्ती दिखाई। एसपी सिटी ने दुकानदारों और खरीदारों से उचित दूरी बनाकर सामान खरीदने की हिदायत दी।
विज्ञापन

गाड़ियां पंक्चर की और लाठियां फटकारीं

श्यामगंज किराना बाजार में सुबह दुकानें खुलीं मगर घंटे भर बाद ही यहां पुलिस ने लाठियां फटकारना शुरू कर दीं। वहीं खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों की बाइक के टायर भी पंक्चर कर दिए। रिक्शा चालक, ठेले और फड़वालों पर भी लाठियां फटकारीं। पुलिस की दहशत के चलते करीब आधे घंटे में ही बाजार में सन्नाटा पसर गया। सुबह नौ बजे तक बाजार में तालाबंदी हो गई। इसी तरह मेडिकल स्टोर्स पर दवा लेने वालों पर लाठियां फटकारकर बाइक के टायर पंक्चर कर दिए। तेल भराने जा रहे लोगों को रोक कर चालान काटा। इस दौरान वीडियो बना रहे लोगों से फोन लेकर उनसे वीडियो और तस्वीरें डिलीट कर दी गईं।
विज्ञापन

एसपी सिटी के पहुंचते ही मची भगदड़

एलन क्लब सब्जी मंडी में थोक विक्रेताओं को ही सब्जी खरीदने की अनुमति थी, बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग फुटकर में सब्जियां खरीदने पहुंचे हुए थे, जिनको मंडी के बाहर खड़े निगम के कमांडो और पुलिसकर्मी भगा रहे थे। सुबह आठ बजे तक मंडी लगभग खाली हो गई थी। इसी दौरान वहां एसपी सिटी रविंद्र कुमार भी दलबल के साथ पहुंच गए। फुटकर सब्जियां खरीद रहे पांच लोगों को पकड़कर थाने ले चलने को कहा तो हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां मौजूद दो पार्षदों ने मान मनौव्वल कर लोगों को छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लिए सब्जी खरीदने आए थे पार्षद, खरीदा ढाई किलो प्याज, तीन गोभी और टमाटरएसपी सिटी के तेवर देख पार्षद भी सकते में आ गए थे क्योंकि वह खुद ही फुटकर में सब्जियां खरीदने पहुंचे थे। उन्होंने ढाई किलो प्याज, दो किलो टमाटर, तीन किलो गोभी समेत धनिया, मिर्च, नींबू वगैरह खरीदे थे। गेट के पास बैठे दोनों पार्षदों ने पकड़े गए लोगों को छोड़ने की सिफारिश की तो एसपी सिटी ने उनका परिचय पूछ लिया। बताया कि वह पार्षद हैं और मोहल्ले में सब्जी बंटवाने के लिए खरीदने आए थे। एसपी सिटी ने अनुरोध पर लोगों को छोड़ दिया।

कालीबाड़ी में पहुंची फोर्स तो मची भगदड़

कालीबाड़ी की मुख्य सड़क समेत गलियों तक में लोग घरों के बाहर जमावड़ा लगाए थे। इंग्लिशगंज की गलियों में एसपी सिटी ने फोर्स के साथ मार्च किया तो वहां भगदड़ मच गई। वहीं कुछ लोग फिर भी बाहर खडे़ थे, जिन्हें चेतावनी देते हुए घरों के अंदर कराया गया। आखिरी बार चेतावनी दी और आगे से बिना चेतावनी सीधे कार्रवाई की बात कही। इसी दौरान वहां पर कोटेदार बगैर सामाजिक दूरी का पालन कराए राशन बांट रहा था। एसपी सिटी के पहुंचते ही वह लोगों से दूर-दूर खड़ा होकर राशन लेने को कहने लगा। चालाकी देख एसपी सिटी वहां पहुंचे और कोटेदार को जमकर फटकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed