फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police gave red notice to 30 people including Maulana Tauqeer Raza in Bareilly

तौकीर रजा के एलान पर पुलिस अलर्ट: मौलाना समेत 30 लोगों को नोटिस, सुरक्षा वापस ली... गिरफ्तारी की चेतावनी

Thu, 08 Feb 2024 09:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Feb 2024 09:09 AM IST
सार

Bareilly News: इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के एलान के बाद पुलिस एहतियाती कदम उठा रही है। पुलिस ने मौलाना समेत 30 लोगों को रेड नोटिस थमाया है। साथ ही खुराफात होने की स्थिति में गिरफ्तारी की भी चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
Police gave red notice to 30 people including Maulana Tauqeer Raza in Bareilly
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली में शुक्रवार को सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देने का एलान करने वाले इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां समेत 30 लोगों को पुलिस ने सीआरपीसी 149 के तहत रेड नोटिस थमाया है। मौलाना के मुताबिक उनसे सुरक्षा भी छीन ली गई है। शहर में किसी तरह का खुराफात होने की स्थिति में गिरफ्तारी की भी चेतावनी दी है। उधर, शहर में भड़काऊ पोस्टर चस्पा करने व बांटने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की है।

विज्ञापन


दरअसल, मौलाना ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नौ फरवरी को इस्लामिया इंटर कॉलेज से पैदल मार्च निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर सामूहिक गिरफ्तारी देने का एलान किया था। पुलिस के मुताबिक इससे शहर का माहौल बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया है। शहर में कुछ स्थानों पर आईएमसी की तरफ से पर्चे बांटे जा रहे हैं। इस प्रस्तावित कार्यक्रम को अवैध मानते हुए पुलिस-प्रशासन ने इसे रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


UP: तौकीर रजा के भाई की मार्केट तोड़ने पहुंची बीडीए की टीम, मौलाना बोले- पुलिस रच रही मेरी हत्या की साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस पहले ही इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक को नोटिस दे चुकी है। कहा है कि अगर मौलाना तौकीर रजा को कार्यक्रम की अनुमति दी जाती है तो प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार सुबह ही वहां फोर्स तैनात कर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर खुफिया अमला भी अलर्ट हो गया है।

मौलाना तौकीर रजा को दिया समर्थन
इतेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां के नौ फरवरी को गिरफ्तारी के एलान का ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के जिलाध्यक्ष अतीक कर्म इदरीसी ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंककर 2024 का चुनाव जीतना चाहती है। मौलाना तौकीर रजा की ओर से उठाया गया कदम सराहनीय है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed