फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police first good work in the new year cow smuggler shot and arrested in bareilly

Bareilly News: नए साल में पुलिस का पहला गुडवर्क, मुठभेड़ में गो तस्कर को गोली मारकर किया गिरफ्तार

Wed, 01 Jan 2025 11:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 11:57 AM IST
सार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद एक गो तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। 

विज्ञापन
Police first good work in the new year cow smuggler shot and arrested in bareilly
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस ने साल का पहला गुडवर्क किया। पुलिस ने रात करीब 12 बजे हुई मुठभेड़ में गोतस्करी के आरोपी राजू कुरैशी के पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि, इसे पुलिस के टोटके से जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि पुलिस नए साल की शुरुआत में लूट, हत्या, डकैती सहित अन्य आपराधिक वारदात के मुकदमे दर्ज करने से परहेज करती है। वह पहला मुकदमा अपनी ओर से ही दर्ज करती है। ज्यादातर ये गुडवर्क से ही जुड़े होते हैं।

विज्ञापन

रात 12 बजे हुई मुठभेड़ 
हाफिजगंज इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे पुलिस टीम ने भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर चुन्नीलाल निवासी राजू कुरैशी को घेर लिया। इस पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में राजू के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी राजू के खिलाफ गोकशी के सात मुकदमे पहले से चल रहे हैं। अन्य धाराओं के मिलाकर उस पर करीब 12 मुकदमे हैं। हाल ही में उसने हाफिजगंज थाना क्षेत्र में गोकशी की दो घटनाएं की हैं। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed