फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police caught couple in hotel room

UP News: होटल के कमरे में इस हाल में मिले युवक और युवती, कारनामे जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

Sun, 23 Jul 2023 09:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Jul 2023 09:06 AM IST
सार

सेटेलाइट बस स्टैंड के पास एक होटल में युवक और युवती ठहरे थे। उसी दौरान होटल मालिक के व्हाट्सएप पर दोनों के फोटो भेजे गए। दोनों के बारे में जो मैसेज लिखा था, उसे पढ़कर होटल मालिक हैरान रह गया। उसने पुलिस बुला ली। 

विज्ञापन
Police caught couple in hotel room
युवक और युवती से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सेटेलाइट बस स्टैंड के पास एक होटल में पुलिस ने ऐसे जोड़े को पकड़ा, जो शहर के कई होटल मालिकों को चूना लगा चुका था। युवक और युवती होटल में ठहरते थे, खाना खाते थे और भुगतान किए बिना ही चकमा देकर निकल जाते थे। शनिवार रात 12 बजे हंगामा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को होटल में पकड़ लिया। नशा होने के शक में दोनों का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन


शहर के होटल मालिकों ने अपनी एसोसिएशन का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। शनिवार को उस पर एक युवक और युवती के फोटो और वीडियो डालकर जानकारी दी गई कि ये लोग कई दिन तक होटलों में रुककर बिना भुगतान किए ही खिसक जाते हैं। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हनी ट्रैप: नौकरीपेशा लोगों को जाल में फंसाती थीं लड़कियां, हिमानी की गिरफ्तारी के बाद कई गैंग रडार पर
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नशे की हालत में मिले दोनों 

पीलीभीत रोड के एक होटल मालिक ने यह देखा तो चौंक गए। उन्होंने रात साढ़े 11 बजे बारादरी इंस्पेक्टर को सूचना दी कि यह जोड़ा शाम को ही उनके यहां आया है। कई होटल मालिक और पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कमरे में दोनों नशे की हालत में हैं। इनके पास नशे की दवाएं और इंजेक्शन भी मिले।

ये भी पढ़ेंBareilly News: शाही में एक और महिला की हत्या, झाड़ियों में पड़ा मिला शव; 35 दिन में तीसरी वारदात

महिला पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो दोनों ने हंगामा कर दिया। दोनों ने बताया कि आज का एडवांस किराया दे चुके हैं। बाद में सीओ और इंस्पेक्टर ने इनसे बात की। इनका सामान पैक कराकर रखवाया और मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। लड़की कैंट थाना क्षेत्र की है, जो खुद को पीएसी के अधिकारी की बेटी बता रही थी। पंजाब निवासी युवक ने बताया कि लड़की उसकी मंगेतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed