फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police collecting evidence of honey trap gang in Bareilly

हनी ट्रैप: नौकरीपेशा लोगों को जाल में फंसाती थीं लड़कियां, हिमानी की गिरफ्तारी के बाद कई गैंग रडार पर

Sat, 22 Jul 2023 12:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jul 2023 12:38 PM IST
सार

पुलिस ने विवेचना में जो साक्ष्य जुटाए हैं, उनमें एक जातिगत संगठन के कथित नेता की पत्नी गैंग लीडर बताई जा रही है। गैंग की लड़कियां सरकारी विभागों के लोगों को फंसाकर लाती थीं। फिर वही महिला फाइनल डील करती थी।

विज्ञापन
Police collecting evidence of honey trap gang in Bareilly
आरोपी युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में डॉक्टर की मौत और पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों को फंसाने के मामले में कई लोकल हनी ट्रैप गिरोह चिह्नित किए जा रहे हैं। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। सुभाषनगर, बारादरी और कैंट थानों में दर्ज मामलों में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस तेजी से साक्ष्य जुटाने में लगी है।

विज्ञापन


सुभाषनगर में डॉक्टर को हनी ट्रैप गैंग ने शिकार बनाकर लूटा था। डॉक्टर ने मुकदमा तो करा दिया पर सदमे से उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में सुभाषनगर पुलिस ने बदायूं जिला निवासी हिमानी शर्मा को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Honey Trap: युवती की अश्लील हरकतों से सदमे में गई डॉक्टर की जान, अब पुलिस के हत्थे चढ़ी गैंग की सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमानी ही डॉक्टर को मां के इलाज के बहाने बुलाकर ले गई थी। उसने कहा था कि उसकी मां की हालत बहुत खराब है, अस्पताल ले जाने की स्थिति में नहीं हैं। इस पर डॉक्टर उसके घर पहुंचे थे। आरोप है कि हिमानी ने अपने साथियों की मदद से डॉक्टर के साथ अश्लील हरकतें कर वीडियो बनाई। उन्हें ब्लैकमेल किया था।  

संगठन के कथित नेता की पत्नी है गैंग लीडर

पुलिस ने विवेचना में जो साक्ष्य जुटाए हैं, उनमें एक जातिगत संगठन के कथित नेता की पत्नी गैंग लीडर बताई जा रही है। उसके कब्जे से बीडीए ने एक बार संपत्ति छुड़वाई थी। अब भी बीडीए का एक भवन उसके कब्जे में बताया जा रहा है। लड़कियां सरकारी विभागों के लोगों को फंसाकर लाती थीं। फिर वही महिला फाइनल डील करती थी।

इसी गिरोह की सदस्य बताई जा रही एक युवती के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस के एक-दो कर्मचारियों के साथ उसके इस तरह के वीडियो हैं जो आमतौर पर इंटरनेट कॉलिंग करके स्क्रीन रिकार्डिंग करके बनाए जाते हैं। बताया जा रहा है कि इन लोगों से पहले ही वसूली हो चुकी है। 

ये भी पढ़ें- अश्लील फिल्में बढ़ा रहीं मनोविकार: गंदी लत से पति-पत्नी के रिश्तों में पड़ रही दरार; चौंकाने वाले हैं ये मामले
 

यह गिरोह पुलिस व अन्य विभागों के लोगों को फंसाकर वीडियो बना लेता था। उनके खिलाफ मामूली शिकायत करके ही मोटी कमाई कर लेता था। बारादरी व कैंट के कुछ मामलों में सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह जांच कर रहे हैं। सीओ का कहना है कि कड़ियां जोड़कर आरोपियों की स्थिति साफ की जा रही है ताकि दमदारी से कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed