फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   another woman murdered in Shahi area of Bareilly

Bareilly News: शाही में एक और महिला की हत्या, झाड़ियों में पड़ा मिला शव; 35 दिन में तीसरी वारदात

Sat, 22 Jul 2023 06:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jul 2023 06:47 PM IST
सार

शाही क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी महिला अपने पति के साथ मिर्च तोड़ने गई थी। उसका पति खेत से मिर्च लेकर बाजार चला गया। घर लौटने पर जब पत्नी नहीं मिली तो उसने खोजबीन की गई।  

विज्ञापन
another woman murdered in Shahi area of Bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही क्षेत्र में एक और महिला की हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाही क्षेत्र में 35 दिनों के अंदर यह तीसरी वारदात है। इससे पहले हुई दो महिलाओं की हत्या का खुलासा अब तक नहीं हो सका है।

विज्ञापन


शाही क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी महिला के पति ने बताया कि पत्नी उसके साथ सुबह आठ बजे खेत पर मिर्च तुड़वाने गई थी। खेत से मिर्च तोड़कर पति बाजार चला गया। मिर्च बेचने के बाद दोपहर को वह घर लौटा तो पत्नी नहीं मिली। उसने बच्चों से पूछा, वो भी कुछ नहीं बता पाए। पड़ोसियों से जानकारी की, लेकिन पत्नी का कोई पता नहीं चला। परिजन महिला की खोजबीन करने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बुर्का पहन प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी: युवक की चाल-ढाल से खुल गया भेद, ग्रामीणों ने कर दी पिटाई
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन खेत पर पहुंचे, जहां घास की गठरी पड़ी मिली। कुछ दूरी पर झाड़ियों में महिला का शव पड़ा था। पति ने बताया कि पत्नी के शरीर पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों का यह भी बताया कि महिला का एक हाथ टूटा हुआ था। कपड़े अस्त व्यस्त थे। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। मृतका के पति ने एक युवक पर आशंका जताई है। वह नशे का आदी है। 

35 दिन में तीसरी वारदात 

शाही थाना क्षेत्र में 35 दिन में यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व 30 जून को आनंदपुर गांव निवासी प्रेमवती (55) का गला घोंटकर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया था। वह भी घास काटने गई थीं। 17 जून को कुल्छा गांव की धानवती का सड़ा-गला शव भी गन्ने के खेत में मिला था। अब एक और महिला का शव मिला है। यह भी घास लेकर आ रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed