फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police busy in finding out the truth from video and footage in bareilly

बरेली बवाल: वीडियो फुटेज से हकीकत पता करने में जुटी पुलिस, एसएसपी बोले- जल्द की जाएगी आरोपियों की गिरफ्तारी

Sun, 11 Feb 2024 03:40 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 11 Feb 2024 03:40 PM IST
सार

पुलिस और जनता से मिले मोबाइल फोन के फोटो व वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस को पत्थरबाजी करते और तोड़फोड़ करते लोगों के वीडियो भी मिले हैं। इससे धाराएं भी बढ़ाई जा सकती हैं। 

विज्ञापन
Police busy in finding out the truth from video and footage in bareilly
पुलिस अधिकारियों ने किया रूट मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा खां के कार्यक्रम से लौटती भीड़ के उपद्रव से जुड़े मामले में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी है। बिहारीपुर में निषेधाज्ञा के बावजूद जुटी भीड़ और हंगामे के वीडियो-सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं। हालांकि, कार्रवाई को लेकर अफसर खामोश हैं। शासन के निर्देश पर कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


मौलाना के गिरफ्तारी देने के आह्वान पर शुक्रवार को हजारों लोग गिरफ्तारी देने आला हजरत मस्जिद पहुंचे थे। बाद में मौलाना ने मस्जिद की छत से लोगों को घर लौटने के लिए कहा था। वहां लौट रही भीड़ ने श्यामगंज-सैलानी इलाके में तोड़फोड़ व मारपीट की। क्रॉस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बारादरी पुलिस ने शनिवार को श्यामगंज व आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज चेक की। 
विज्ञापन


पुलिस और जनता से मिले मोबाइल फोन के फोटो व वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस को पत्थरबाजी करते और तोड़फोड़ करते लोगों के वीडियो भी मिले हैं। इससे धाराएं भी बढ़ाई जा सकती हैं। नए आरोपी भी बनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

110 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट 
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि श्यामगंज में हुए बवाल में दो रिपोर्ट दर्ज की गई थीं। इनमें 110 अज्ञात आरोपियों का जिक्र है। सीसीटीवी व अन्य वीडियो से आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। बिहारीपुर में कोई झगड़ा या विवाद नहीं हुआ था। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। 

बाजार खुला, आईजी और कप्तान संग फोर्स ने की गश्त
शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा के गिरफ्तारी के आह्वान की वजह से बंदी जैसा माहौल रहा। शाम को बिहारीपुर की ओर से आई भीड़ ने श्यामगंज व सैलानी बाजार में तोड़फोड़ की थी। इससे माहौल गरमा गया था। कुछेक दुकानें भी बंद हो गई थीं। रातभर पुलिस इलाके में गश्त करती रही। शनिवार सुबह दुकानें पूरी तरह खुल गईं। 

एसपी सिटी राहुल भाटी ने पुलिस के साथ घूमकर दुकानें खोलने का आह्वान किया। कहा कि माहौल पूरी तरह ठीक है। लोग खुद को सुरक्षित समझकर नियमित तरीके से काम करें। दोपहर में श्यामगंज बाजार पूरी तरह खुला रहा। यहां तक कि कुछ इलाकों में जाम भी लगा। एहतियात के तौर पर रविवार को भी जगह-जगह पुलिस तैनात रही। 

सैलानी इलाके में भी अधिकतर दुकानें खुली रहीं। यहां कुछ जगह पिकेट लगाकर पुलिस निगरानी करती रही। बाजार में पूरी रौनक रही। दोपहर बाद आईजी डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी ने पुलिस व पीएसी के साथ इलाके के प्रमुख रास्तों व गलियों में गश्त की। अधिकारियों ने लोगों से शुक्रवार की घटना को लेकर भी बात की। कहा कि किसी तरह का खतरा नहीं है। कोई असामाजिक गतिविधि दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed