{"_id":"6851043216d171294d0ac3b0","slug":"police-arrested-three-robbers-in-an-encounter-in-bareilly-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, दरोगा भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, दरोगा भी घायल
Tue, 17 Jun 2025 11:29 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:29 AM IST
सार
किला और सुभाषनगर थाना क्षेत्र में लूट व छिनैती करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन
आरोपियों को पकड़कर ले जाती पुलिस
- फोटो : पुलिस विभाग
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार देर शाम मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दरोगा भी घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बदमाश लूट और छिनैती की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
सीओ टू अजय कुमार ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि सुभाषनगर थाने के करगैना चौकी क्षेत्र में लूट करने वाले तीन बदमाश बाइक से आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू की। पुलिस को देख बाइक सवार भागने लगे। पीछा करने पर मदर्स स्कूल के पास सड़क पर मुड़ गए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- प्री मानसून का आगाज: बरेली में साढ़े तीन घंटे में 149.4 मिमी बारिश, 12 साल का टूटा रिकॉर्ड, शहर का हुआ ये हाल
विज्ञापन
Trending Videos
एक बदमाश के पैर में लगी गोली
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश आयन के बायें पैर में गोली लगी है। यह जगतपुर गौटिया बारादरी का रहने वाला है। उसके दो साथी अवरेज और इमरान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों थाना कैंट के चिनहटा के निवासी है। दरोगा राहुल शर्मा घायल हुआ है। आयन और इमरान से तमंचे व कारतूस मिले हैं। इसके अलावा आधार कार्ड, आठ हजार रुपये व बाइक बरामद हुई है।
सीओ टू अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने नौ जून को करगैन बाजार में महिला से कुंडल लूट लिए थे। इसके बाद 13 जून को ऑटो में बैठी महिला से कुंडल और पर्स लूटा था। आरोपियों ने दोनों वारदात कबूल की है। आरोपी आयन के खिलाफ कोतवाली में एक व प्रेमनगर में दो अभियोग पंजीकृत हैं।