फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested the miscreant in an encounter in Bareilly

Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, दरोगा-सिपाही भी घायल

Tue, 10 Sep 2024 04:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Sep 2024 04:41 PM IST
सार

भोजीपुरा थाना पुलिस ने वांछित बदमाश शीशगढ़ के टांडाछंगा निवासी सर्वेश सक्सेना उर्फ गुड्डू को मझौआ रोड पर सुबह के वक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Police arrested the miscreant in an encounter in Bareilly
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। दरोगा और सिपाही भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों और बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश का नाम सर्वेश सक्सेना उर्फ गुड्डू है। वह शीशगढ़ थाना क्षेत्र के टांडाछंगा गांव का निवासी है। गुड्डू चोरी के मुकदमों में वांछित था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार तड़के करीब पांच बजे बिना नंबर प्लेट की बाइक से युवक जा रहा था। 

विज्ञापन

पुलिस ने शक के आधार पर टोका तो उसने फायरिंग कर दी। फायरिंग में दरोगा रणवीर सिंह और सिपाही रिंकू भाटी घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे गुड्डू के बाएं पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed