फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested Faheem robber in an encounter injured by bullet

Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में फहीम लुटेरे को किया गिरफ्तार, गोली लगने से घायल; दरोगा बाल-बाल बचा

Wed, 19 Mar 2025 08:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Mar 2025 08:52 PM IST
सार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस की बदमाश फहीम लुटेरे से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है।  

विज्ञापन
Police arrested Faheem robber in an encounter injured by bullet
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बारादरी थाना पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद फहीम लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। उसके पास से पुलिस ने चोरी की बाइक, एक टेबलेट, 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। फहीम लुटेरे के खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के नौ मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात चौकी प्रभारी मॉडल डाउन व चौकी प्रभारी कांकरटोला गश्त के दौरान संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गांव भरतौल के पास उनकी नजर एक संदिग्ध पर पड़ी। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। चौकी प्रभारी कांकरटोला ने उसका पीछा किया तो संदिग्ध ने उन पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। गिरफ्तारी के बाद पता लगा कि आरोपी बारादरी थाने के हजियापुर चुंगी निवासी फहीम है। उसके खिलाफ नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारों से महंगे सामान करता था चोरी
फहीम लुटेरो कारों की खिड़कियों के शीशे तोड़कर महंगे सामान चोरी करता था। उसके पास से जो टेबलेट बरामद हुआ है वह 15 मार्च को जीवनधारा अस्पताल के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरी किया गया था। इस संबंध में बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज है। उसके पास से जो बाइक मिली है वह भी चोरी की है। पूछताछ में फहीम ने बताया कि वह बैंकों और बड़े अस्पतालों के आसपास खड़ी होने वाली कारों को निशाना बनाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed