फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   no parking and public toilet in Sarafa market bareilly

बरेली: सराफा बाजार में पार्किंग न सार्वजनिक शौचालय, अतिक्रमण के चलते सड़क पर लगता है जाम

Sun, 01 Nov 2026 06:04 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 01 Nov 2026 06:04 PM IST
सार

बरेली नगर निगम के आलमगिरीगंज वार्ड 72 में वार्ड संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने सराफा बाजार में पार्किंग, सार्वजनिक शौचालय और जाम की समस्या प्रमुखता से उठाई। 

विज्ञापन
no parking and public toilet in Sarafa market bareilly
संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली नगर निगम के आलमगिरीगंज वार्ड 72 में ईटों वालों की धर्मशाला में रविवार को वार्ड संवाद का आयोजन किया गया। वार्ड के शिवाजी मार्ग पर जिले का सबसे बड़ा सराफा बाजार होने के कारण इसको बरेली का चांदनी चौक भी कहा जाता है। संवाद में स्थानीय लोगों ने वार्ड में सराफा बाजार में पार्किंग व शौचालय की व्यवस्था न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बताया कि जाम के कारण एंबुलेंस भी नहीं निकल पाती। यहां पर लोग बंदरों व कुत्तों के आतंक से भी परेशान हैं।

विज्ञापन




स्थानीय निवासी संजय शर्मा ने बताया कि आलमगिरीगंज बरेली का सबसे बड़ा सराफा बाजार है। इसके बावजूद यहां पर सार्वजनिक शौचालय नहीं बना है। लोग सड़कों पर खड़े होकर पेशाब करते हैं, जिससे महिलाएं असहज होती हैं। हरीश भल्ला ने बताया कि यहां पर काफी संख्या में दुकान व गोदाम बन रहे हैं, जिससे वाहन को खड़ा करके सामान की लोडिंग व अनलोडिंग की जा रही है। जिससे एंबुलेंस तक निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


बंदरों और कुत्तों की भी समस्या 
अनीता शर्मा ने बताया कि वार्ड में बंदरों की समस्या सबसे अधिक है। बाहरी कुत्ते तो गंदगी करते ही हैं। पालतू कुत्ते भी सड़क पर गंदी करते हैं। जिससे दुर्गंध के कारण लोगों को समस्या होती है। कमलजीत कौर ने बताया कि मनिहार वाली गली में सार्वजनिक शौचालय बनना चाहिए। जिससे यहां खरीदारी को आने वाले महिलाओं व पुरुषों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिखा बंसल ने बतायाा कि वार्ड में डेयरियों की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ता है। दो डेयरियां हैं, जिससे सड़क पर पशुओं को छोड़ देते हैं। कुछ ऐसी ही शिकायत मीनू खंडेलवाल, ज्योति सिंघल, डिंपल मेदी रत्ता, प्रगति बंसल, भावना बंसल, विवेक गोयल, महेश अग्रवाल, राघव अग्रवाल, उपेंद्र अग्रवाल, मनीष बंसल, सचिन अग्रवाल ने भी शिकायत की।

Trending Videos

लोगों ने बताईं समस्याएं 
संजय आनंद ने बताया कि आलमगिरीगंज में सराफ की दुकानों के कारण ट्रैफिक पुलिस की तरफ से ई-रिक्शा भेजना बंद कर दिए हैं। धनतेरस के दिन से ही वाहनों का डायवर्जन कर दिया जाता है। इसमें दो पहिया व रिक्शा को आने नहीं दिया जाता है, जिससे व्यापार प्रभावित होता है।

राज कुमार वर्मा ने बताया कि बाजारों में डस्टबिन की व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे लोग सड़कों पर कूड़ा फेंक देते हैं। साथ ही लोग सड़कों पर पार्किंग कर देते हैं, जिससे एक दूसरे की गाड़ी तक नहीं निकल पाती है। आकाश वर्मा ने कहा कि राम कुमार सराफ वाली गली में वाहनों की इतनी लोडिंग व अनलोडिंग होती है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 

संजीव अग्रवाल ने कहा कि रोड पर अतिक्रमण के चलते दिनभर दो पहिया, चार पहिया वाहनों से सड़क पर जाम रहता है। बाजार के लोग सड़क पर वाहन खड़ा करते हैं। सड़कों पर ही लोग काउंटर लगा देते हैं, जिससे 30 फीट चौड़ी सड़क 10 फीट की रह जाती है।

पार्षद मुकेश सिंघल ने बताया कि पार्किंग की समस्या से स्थानीय निवासी परेशान रहते हैं। जिस कारण लोग घर बेचकर जा रहे हैं। राम कुमार सराफ वाली गली, खंड सारीनाथ मंदिर के पास नए टोले में, मनीहारी गली, शास्त्री मार्केट के दुकानदार व कर्मचारी सड़कों पर गाड़ी खड़ी करते हैं। लोग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तो बना रहे हैं लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं कर रहे हैं। मटकी चौकी से शिवा जी मार्ग पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित है फिर भी अंदर आ रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस काम नहीं कर रही है। पानी की समस्या के लिए वार्ड में पांच एचपी के पांच पंप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed