फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested cow smuggler in encounter

Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा एक गोतस्कर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल, तीन फरार

Sat, 04 Nov 2023 05:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Nov 2023 05:54 PM IST
सार

भोजीपुरा इलाके में शुक्रवार रात गो तस्करों के होने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर घेराबंदी की। पुलिस को देख एक गो तस्कर गोली दाग दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसके तीन साथी फरार हो गए। 

विज्ञापन
Police arrested cow smuggler in encounter
घायल गो तस्कर को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक गो तस्कर पैर में गोली लगने घायल हो गया। जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल रहे। घायल गो तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


भोजीपुरा इलाके के गांव भूड़ा के जंगल में पुलिस को गोतस्करों के घूमने की सूचना मिली। इस पर प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह फोर्स को लेकर भूड़ा के जंगल में पहुंच गए। पुलिस को देखते ही एक गो तस्कर ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। 
विज्ञापन


पुलिस की गोली गो तस्कर मोहम्मद शरीफ के दायें पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। शरीफ के तीन साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फरार गो तस्करों में सलीम कालिया, मोहम्मद नसीम, वसीम निवासीगण भूड़ा हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: रात में पत्नी ने पी शराब, पति ने टोका तो दे दी जान, कमरे से बरामद हुई बोतल

पकड़े गए आरोपी से 315 बोर का तमंचा, कारतूस एवं पशु काटने का हथियार बरामद हुआ है। ये सभी तस्कर संरक्षित पशु का शिकार बनाने की फिराक में थे। शरीफ पर जानलेवा हमला आयुध अधिनियम, गोवध निवारण व सलीम कालिया पर चोरी, शस्त्र अधिनियम, जानलेवा हमला समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। वसीम पर चार मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed