{"_id":"6545ff7672aa4f0116041cc8","slug":"wife-commits-suicide-when-husband-stopped-for-drinking-alcohol-in-bareilly-2023-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रात में पत्नी ने पी शराब, पति ने टोका तो दे दी जान, कमरे से बरामद हुई बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रात में पत्नी ने पी शराब, पति ने टोका तो दे दी जान, कमरे से बरामद हुई बोतल
Sat, 04 Nov 2023 01:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:53 PM IST
सार
बरेली में पति से झगड़े के बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। पति ने बताया कि रात में पत्नी ने चोरी छिपे शराब पी थी। उसने टोका तो झगड़ा करने लगी। रात में किसी वक्त पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पति के शराब पीने से परेशान महिलाओं के किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन बरेली में अलग तरह का मामला सामने आया है। किला थाना क्षेत्र में पत्नी के शराब पीने के बाद घर में झगड़ा हो गया। पति से कहासुनी के बाद महिला ने शुक्रवार रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके से शराब की बोतल भी बरामद की है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
किला क्षेत्र के गुलाबनगर चौधरी मोहल्ला निवासी गोपाल कश्यप ने बताया कि उनकी शादी अलीगंज के गैनी निवासी राधा से हुई थी। उनका एक बेटा और बेटी भी है। 11 साल की बीमार बेटी का दिल्ली में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पत्नी कभी कभार शराब पी लेती थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: किशोरी की मौत को लेकर संपूर्णानगर में बवाल, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, दुकानों में तोड़फोड़...आगजनी
विज्ञापन
दुपट्टे का फंदा लगाकर दी जान
शुक्रवार रात भी राधा ने पति से चोरी छिपे शराब पी ली। पत्नी के नशे में होने का अहसास होते ही पति ने विरोध किया। इसी बात पर झगड़ा हो गया। गुस्से में महिला कमरे में चली गई, जबकि वह दोनों बच्चों के साथ बाहर वाले कमरे में सो गए। देर रात महिला ने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के सहारे आत्महत्या कर ली।
शनिवार सुबह बेटी जब मां को बुलाने कमरे में गई तो उसकी चीख निकल गई। जानकारी पर गोपाल ने फौरन पुलिस को सूचना देकर शव को नीचे उतार लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिला के मायके वाले पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचे थे। इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला कभी कभार शराब पी लेती थी। शराब की एक बोतल बरामद हुई है, जिसमें आधी शराब थी।