PNG CNG Price: बरेली में पीएनजी तीन और सीएनजी पांच रुपये सस्ती, 42 हजार उपभोक्ताओं को मिली राहत
पीएनजी, सीएनजी की कीमतों में तीन और पांच रुपये की गिरावट से बरेली के हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। नई दरें शनिवार से लागू हो गई हैं।
विस्तार
आठ माह बाद पीएनजी (पाइप्ड नैचुरल गैस) और सीएनजी (कम्प्रेस्ड नैचुरल गैस) की कीमत घटने से उपभोक्ताओं को मामूली राहत मिली है। बरेली में अब पीएनजी की नई दर प्रति यूनिट 56 रुपये और सीएनजी 94.50 रुपये में मिलेगी। शनिवार से ही नई दरें प्रभावी हो गई हैं।
सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड के जीएम जितेंद्र गौतम ने बताया कि शनिवार से पहले जिले में पीएनजी 59 रुपये प्रति यूनिट और सीएनजी 99.50 रुपये प्रति किग्रा की दर से बिक रही थी। बरेली में पीएनजी के 62 हजार उपभोक्ताओं को कीमतें घटने का लाभ मिलेगा। साथ ही, कनेक्शन भी बढ़ने की उम्मीद है।
उधर, जिले में प्रतिदिन 45 हजार किग्रा सीएनजी की खपत है। दाम कम होने से सीएनजी वाहनों की बिक्री पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वाहन स्वामियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
42 हजार उपभोक्ताओं को मिली राहत
पीएनजी, सीएनजी की कीमतों में तीन और पांच रुपये की गिरावट से बरेली के हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड के जीएम जितेंद्र गौतम ने बताया कि कीमतें कम होने से पहले जिले में पीएनजी 59 रुपये प्रति यूनिट और सीएनजी 99.50 रुपये प्रति किग्रा की दर से बिक रही थी।
बरेली में पीएनजी के करीब 42 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। कनेक्शन अब और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। उधर, सीएनजी की खपत जिले में करीब 45 हजार किग्रा प्रतिदिन है। दाम कम होने से सीएनजी वाहनों की बिक्री पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वहीं, वाहन स्वामियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।