फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PNG line cut due to digging, supply to 22 thousand houses stalled

Bareilly News: खोदाई से पीएनजी की लाइन कटी, 22 हजार घरों की सप्लाई ठप

Fri, 28 Jul 2023 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
PNG line cut due to digging, supply to 22 thousand houses stalled
बरेली। पीलीभीत बाईपास पर बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे खोदाई से पीएनजी की मुख्य लाइन कट गई। इससे पीलीभीत बाईपास, डोहरा रोड, राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, जनकपुरी, आईवीआरआई रोड, एकता नगर, बृजलोक कॉलोनी, गुलमोहर पार्क समेत आधे शहर में गैस की आपूर्ति ठप हो गई। करीब 22 हजार घरों में सुबह लोग काम पर बिना कुछ खाए निकले। यहां तक टिफिन भी तैयार नहीं हो सके। लोगों ने दोपहर का खाना बनाने के लिए इंडक्शन खरीदा, बाजार से गैस सिलिंडर लेकर आए। दोपहर करीब तीन बजे आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन

स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए सुबह 6 से 8 बजे के बीच नाश्ता तो किसी तरह तैयार हो गया, लेकिन कामकाजी लोग करीब 10 बजे कार्यालय के लिए निकलते हैं। उससे पहले ही 9 बजे आपूर्ति बंद हो गई। लोग अधिकारियों को फोन करते रहे। शुरूआत में कुछ के तो फोन उठे, लेकिन इसके बाद किसी का फोन नहीं उठा। ऐसे में लोग नहीं जान सके कि आपूर्ति क्यों बंद है। घर में महिलाएं दोपहर के खाने के लिए इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन

जल निगम की ओर से पाइप डालने का कार्य चल रहा था। इससे सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर मेन सप्लाई लाइन कटने से महानगर, जोगी नवादा, इज्जतनगर और पीलीभीत बाईपास की कुछ कॉलोनी में आपूर्ति प्रभावित हो गई। साढ़े पांच घंटे तक लगातार काम चला और आपूर्ति दोपहर तीन बजे सुचारू हो गई।- नवीन सिंह, पीआरओ, सीयूजीएल
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी के सिलिंडर पर बनाया खाना
सुरेश शर्मा नगर के उपहार अपार्टमेंट की नीलम मेहरोत्रा ने बताया कि सुबह का नाश्ता तो तैयार हो गया। करीब सवा नौ बजे खाना बनाने के लिए रसोई में गई तो गैस ही नहीं जली। पहले तो करीब बीस मिनट घर में ही लाइन चेक कराती रही। इसके बाद विभाग में फोन किया तो उठा ही नहीं। दोपहर का खाना तैयार करने के लिए पड़ोसी की मदद ली। उनके यहां से सिलिंडर मांगकर खाना तैयार किया।

कभी नहीं मिलती सूचना, अधिकारी सूचना तो दें
बन्नू वाल कॉलोनी की अन्नू अरोरा ने बताया कि छह घंटे तक सप्लाई बाधित रहने से परेशान रहे। सप्लाई आती है तो कभी अलग से सिलिंडर भी भरवाकर नहीं रखते हैं। सप्लाई क्यों नहीं आ रही है, कब तक आएगी कहीं से कोई जानकारी नहीं मिलती है। अधिकारियों को चाहिए कि यदि कहीं कोई लाइन कट जाती है तो उपभोक्ताओं को एक मेसेज दिया जाए कि आपूर्ति क्यों बाधित हुई और कब तक आएगी।


आपूर्ति का अता-पता नहीं, इंडक्शन पर बनाया खाना
पीलीभीत बाईपास की कॉलोनी आशीष राॅयल पार्क की भावना तिरखा ने बताया कि सुबह का नाश्ता ही बन सका। सप्लाई कब तक आएगी इसका पता ही नहीं चला। ऐसे में दोपहर 12 बजे तक तो इंतजार किया और फिर इंडक्शन पर खाना बनाया गया। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है कि आपूर्ति बाधित होने पर उसके कारण और कब तक आएगी यह नहीं पता चल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed