फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PM Modi Speech in Pilibhit Key Points Highlights Address Rally Target Congress Lok Sabha Election News

PM Modi Rally: 'इंडी गठबंधन को राममंदिर से नफरत...' पीलीभीत से PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना; 10 बड़ी बातें

Tue, 09 Apr 2024 02:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 02:50 PM IST
सार

PM Modi Pilibhit Rally Highlights: पीलीभीत में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि तुष्टीकरण के दलदल में कांग्रेस इतना डूब गई है कि उससे कभी बाहर नहीं निकल सकती। तुष्टीकरण के दबाव में ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी CAA का भी विरोध कर रही है।

विज्ञापन
PM Modi Speech in Pilibhit Key Points Highlights Address Rally Target Congress Lok Sabha Election News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीलीभीत में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 10 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी पहली बार यहां पहुंचे। उन्होंने ड्रमंड इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने देशवासियों को नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कहा कि आज से चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो गई है। देशभर में शक्ति उपासना की धूम मची है। हर कोई भक्ति में डूबा हुआ है, शक्ति उपासना में जुटा हुआ है। कुछ ही दिन में बैसाखी भी आने वाली है, मैं आपको बैसाखी की भी शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन


'विपक्ष ने श्रीराम का अपमान किया'
प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा कांग्रेस के इंडी गठबंधन को भारत की विरासत की परवाह नहीं है। 500 वर्ष के इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने राम मंदिर के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अपनी सरकार समर्पित कर दी। पीलीभीत वालों ने विशाल बांसुरी ने अयोध्या को भेंट की। लेकिन इन इंडी गठबंधन को राम मंदिर के निर्माण से पहले भी नफरत थी और आज भी नफरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राम मंदिर का आमंत्रण ठुकराकर इन लोगों ने भगवान श्रीराम का अपमान किया है। विपक्ष के जो लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे, उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस ने शक्ति का किया घोर अपमान'
प्रधानमंत्री ने कहा कि पीलीभीत की धरती पर माता यशवंतरी देवी का आशीर्वाद है। यहां आदि गंगा मां गोमती का उद्गम स्थल है। आज नवरात्रि के पहले दिन मैं देश को ये भी याद दिला रहा हूं कि कैसे इंडी गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है। आज देश में जिस शक्ति की पूजा हो रही है, उस शक्ति का कांग्रेस ने घोर अपमान किया है। जिस शक्ति के आगे हम शीश झुकाते हैं, उस शक्ति को उखाड़ फेंकने की बात ये कांग्रेस के नेता कर रहे हैं।

तुष्टीकरण के दलदल में डूबी कांग्रेस- मोदी 
प्रधानमंत्री ने कहा कि तुष्टीकरण के दलदल में कांग्रेस इतना डूब गई है कि उससे कभी बाहर नहीं निकल सकती। कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र बनाया है, वो कांग्रेस का नहीं, बल्कि मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र लगता है। तुष्टीकरण के दबाव में ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी, सीएए का भी विरोध कर रही है।

सपा पर साधा निशाना 
नरेंद्र मोदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी आज जिस कांग्रेस के साथ खड़ी है, उस कांग्रेस ने 1984 में हमारे सिख साथियों के साथ क्या किया था, वो कोई भूल नहीं सकता। ये भाजपा है, जो सिखों के साथ पूरी शक्ति से खड़ी है, उनकी भावनाओं को समझते हुए काम करती है।

PM Modi Speech in Pilibhit Key Points Highlights Address Rally Target Congress Lok Sabha Election News
पीलीभीत में प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा - फोटो : अमर उजाला

योजनाओं को गिनाया 
उन्होंने कहा कि यह पूरा क्षेत्र खेती किसानी के लिए भी जाना जाता है। 10 वर्ष पहले किसानों की क्या हालत थी। यूरिया की कालाबाजारी होती थी। किसानों पर लाठीचार्ज होता था। आज यूरिया पर्याप्त मात्रा में मिल रही है। यूरिया की बोरी दुनिया में तीन हजार रुपये में मिलती है, लेकिन हमारी सरकार तीन सौ रुपये से भी कम में देती है। किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। किसानों के बैंक खातों में 70 करोड़ हजार रुपये मोदी सरकार ने पहुंचाया है। 850 करोड़ रुपये पीलीभीत के किसानों के बैंक खातों में पहुंचे हैं। 

'भाजपा सरकार ने कम की गन्ना किसानों की परेशानी' 
मोदी ने कहा कि कांग्रेस और सपा के राज में गन्ना किसानों को कैसे अपने ही पैस के लिए तरसाया जाता है। यह आपसे अच्छा कौन जातना है। भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों की परेशानी को कम करने के लिए पूरी ताकत से काम किया है। कई चीनी मिलें खुलीं है, कई का विस्तार हुआ है और ये काम लगातार किया जा रहा है।

PM Modi Speech in Pilibhit Key Points Highlights Address Rally Target Congress Lok Sabha Election News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
'चंद्रयान ने चांद पर फहराया तिरंगा'
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम लोग विकसित भारत के संकल्प पर काम कर रहे हैं। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई आर्थिक ताकत बना है। हमारे चंद्रयान ने चांद पर तिरंगा फहराया। भारत में आयोजित जी-20 की पूरी दुनिया में प्रशंसा हुई है। 
 
'दुनिया में बज रहा भारत का डंका'
मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यह आपके वोट की ताकत है। आपके वोट से मजबूत सरकार बनी है। भाजपा सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत किसी से काम नहीं है। जब नीयत सही होती है। हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी सही मिलते हैं। 
 

'भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं'
प्रधानमंत्री ने कहा कि सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत आज दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। कभी कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थीं, लेकिन कोरोना के महासंकट में  भारत ने पूरी दुनिया में दवाइयां और वैक्सीन भेजी। दुनिया में कहीं भी युद्ध का संकट आया, हम एक-एक भारतीय को सुरक्षित निकाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed