{"_id":"5bfc1ebbbdec2241891ed1a9","slug":"platform-no-1-blocked-due-to-goods-train-stand-up-to-7-hours-at-shahjahanpur-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पूरी होने पर ड्राइवर और गार्ड मालगाड़ी छोड़ चले गए, सात घंटे प्लेटफॉर्म नंबर 1 रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पूरी होने पर ड्राइवर और गार्ड मालगाड़ी छोड़ चले गए, सात घंटे प्लेटफॉर्म नंबर 1 रहा जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Mon, 26 Nov 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे की मालगाड़ी करीब सात घंटे तक प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी रही। इस दौरान ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं हो सका। डाउन लाइन की ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर ठहराव दिया गया। यात्रियों को फुट ओवरब्रिज और ट्रैक पार कर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ा।
पूर्वोत्तर रेलवे की डाउन मालगाड़ी सोमवार सुबह करीब 11 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर पहुंची थी। यहां लोको पायलट और गार्ड की ड्यूटी का समय पूरा हो गया। दोनों ने पावर केबिन पहुंच कर मेमो देते हुए ड्यूटी का टाइम पूरा होने की बात कही।
स्टेशन मास्टर विकास तिवारी ने इस संबंध में कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद लोको पायलट और गार्ड मालगाड़ी को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ही छोड़कर चले गए। करीब सात घंटे के बाद मालगाड़ी को यहां से आगे के लिए रवाना किया। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग टूटा
सीतापुर ब्रांच लाइन पर गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से रेलवे का क्रॉसिंग टूट गया। सूचना पर आरपीएफ ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। हालांकि क्रॉसिंग टूटने से रेलगाड़ियों के संचालन पर कोई असर नहीं हुआ। घटना सोमवार सुबह की है। सीतापुर की ओर से रोजा आ रहा गन्ना भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली ब्रांच लाइन के गेट नंबर 21 से टकरा गया था। बाद में इंजीनियरिंग विभाग ने आनन-फानन में मरम्मत कर गेट को दुरुस्त किया।