फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   pits two to two feet deep on delapir road in Bareilly

Bareilly News: बनने के कुछ दिन बाद ही उखड़ी डेलापीर रोड, दो-दो फीट गहरे गड्ढे, वाहन फंसने से लग रहा जाम

Fri, 13 Jan 2023 03:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Jan 2023 03:34 PM IST
सार

डेलापीर चौराहा से आईवीआरआई के पास से मंडी की ओर जाने वाली सड़क पर चौराहा से मंडी के बीच करीब ढाई सौ मीटर सड़क दुर्दशा का शिकार है। सड़क में दो-दो फीट के गड्ढों में फंस कर वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।

विज्ञापन
pits two to two feet deep on delapir road in Bareilly
डेलापीर से मंडी जाने वाले रास्ते में गड्ढे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक ओर बरेली को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए तमाम काम हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर दुर्दशा का शिकार सड़कें नगर निगम और बीडीए का मुंह चिढ़ाने का काम कर रही हैं। डेलापीर से मंडी की ओर जाने वाली प्रमुख सड़क का करीब ढाई सौ मीटर टुकड़ा बनने के कुछ दिन बाद ही उखड़ गया है। सड़क पर दो-दो फीट गहरे गड्ढे में हैं। इन गड्ढों में पानी भरने के कारण स्थिति ज्यादा खराब हो गई है।

विज्ञापन


डेलापीर चौराहा से आईवीआरआई के पास से मंडी की ओर जाने वाली सड़क पर चौराहा से मंडी के बीच करीब ढाई सौ मीटर सड़क दुर्दशा का शिकार है। सड़क में दो-दो फीट के गड्ढों में फंस कर वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। गड्ढों में पानी भरे होने के कारण इनकी गहराई का अंदाजा न होने से कई बार बाइक सवार भी यहां गिर कर जख्मी हो जाते हैं। छह लेन की इस सड़क की स्थिति की बात करें तो बीच का एक लेन ही ठीक है। बाएं ओर की लेन पर सिर्फ गड्ढे नजर आते हैं और दाएं लेन पर अभी सड़क निर्माण का काम पूरा नहीं हुआ है।

विज्ञापन

गड्ढों में फंस जाते हैं वाहन

गौर करने की बात यह है कि पीलीभीत से नैनीताल समेत उत्तराखंड के कई और जिलों को जाने-जाने के लिए हल्के और भारी वाहन इसी सड़क से गुजरते हैं। सड़क पर गड्ढे होने के कारण यहां अक्सर वाहन फंसने से जाम लग रहा है। काफी व्यस्त इलाके की इस सड़क में गहरे-गहरे गड्ढे और इनमें पानी भरा होने के कारण आस-पास के लोगों और यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी बस सेवा में लगीं कई ई-बसें भी इन गड्ढों में फंस कर क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। गड्ढों के कारण यहां सड़क पर दिन में कई बार जाम भी लगता है। हालात यह हैं कि सड़क की दुर्दशा के कारण बाइक चालक यहां से गुजरने से भी कतराते हैं।

देखरेख का जिम्मा बीडीए का 

डेलापीर चौराहा से मंडी की ओर जाने वाली यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन आती थी। कुछ समय पहले ही लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के हैंडओवर कर दिया है। इसके बाद सड़क की देखरेख और मरम्मत आदि का जिम्मा बीडीए का है। डेलापीर से मंडी की ओर जाने वाली यह सड़क छह लेन है। बीच की लेन ठीक है। बाएं ओर की लेन पर गड्ढे ही गड्ढे हैं, जबकि अब तक दाएं ओर की लेन की सड़क बनाने का काम पूरा नहीं हुआ है। यहां सड़क को गिट्टी और पत्थर डाल कर छोड़ दिया गया है। 

प्रांतीय खंड के एक्सईएन नारायण सिंह ने बताया कि मंडी के सामने से होते हुए डेलापीर चौराहा की ओर जाने वाली सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन थी। कुछ समय पहले ही इस सड़क को बीडीए के हैंडओवर किया गया है। सड़क की मरम्मत और देख-रेख का काम अब बीडीए को करना है। बीडीए ने ही सड़क का निर्माण कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed