फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pilibhit Priyanka Yadav selected in civil services got 385th rank in UPSC CSE 2023

UPSC 2023 Result: सिविल सेवा में पीलीभीत की प्रियंका यादव का चयन, हासिल की 385वीं रैंक

Tue, 16 Apr 2024 05:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Apr 2024 05:49 PM IST
सार

UPSC CSE 2023 Final Result: पीलीभीत की प्रियंका यादव ने भी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है। उन्होंने 385 रैंक हासिल की है। बेटी की सफलता पर माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन
Pilibhit Priyanka Yadav selected in civil services got 385th rank in UPSC CSE 2023
प्रियंका यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई) 2023 का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। यूपीएससी परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद कई घरों में खुशी का माहौल है। पीलीभीत की प्रियंका यादव ने भी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है। उन्होंने 385 रैंक हासिल की है। बेटी की सफलता पर माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिचित और रिश्तेदार बधाई देने पहुंचने लगे। 

विज्ञापन


शहर की राजीव कॉलोनी निवासी प्रियंका यादव के पिता जवाहर सिंह यादव जिला वालीबाल संघ के उपाध्यक्ष हैं। माता का नाम सरोज यादव हैं। उन्होंने बताया कि प्रियंका यादव बचपन से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने सीबीएसई की 10वीं की पढ़ाई लायंस बाल विद्या मंदिर से पूरी की थी। उन्होंने जिले में टॉप किया था। इसके बाद 12वीं की परीक्षा में 93 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। 

विज्ञापन

प्रियंका यादव ने बुंदेलखंड इंजीनियरिंग कॉलेज झांसी से आईटी ब्रांच में बीटेक ऑनर्स किया। वहां पर भी यह टॉप रहीं। उसके बाद प्रियंका ने यूपीएससी की कोचिंग दिल्ली से कर प्री में तीसरी बार और मेंस में पहली बार में ही क्वालीफाई किया। उनकी इस कामयाबी पर जिला वॉलीबल संघ के सचिव राजेश शुक्ला ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संघ के लिए बहुत ही गौरव की बात है। संघ के सभी पदाधिकारी और खिलाड़ियों ने बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed