{"_id":"68c72dea6b7ada2c020a2893","slug":"peoples-food-is-missing-arbitrary-prices-are-being-charged-bareilly-news-c-4-vns1074-725901-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जनता का खाना गायब, वसूल रहे मनमाने दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जनता का खाना गायब, वसूल रहे मनमाने दाम
विज्ञापन
बरेली। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले साल नए सिरे से शुरू किया गया जनता आहार यानी जनता खाना स्टेशन से गायब है। रेलवे ने इसकी शुरुआत करते समय जमकर प्रचार-प्रसार किया था, जो अब मिलना बंद हो गया है। जंक्शन समेत बरेली सिटी और इज्जतनगर स्टेशनों के प्लेटफॉर्मों पर 15 रुपये के पैकेट में सात पूरी, सूखे आलू की सब्जी और अचार नहीं मिल रहा। इसके लिए वेंडर 25 रुपये वसूल रहे हैं। इस भोजन की गुणवत्ता भी बेहतर नहीं है।
ट्रेनों के जनरल कोचों में यात्रा करने वाले निम्न आर्य वर्ग के यात्रियों के लिए कम कीमतों पर भोजन की व्यवस्था है। जंक्शन पर उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के एक से चार नंबर प्लेटफाॅर्म तक खाने-पीने के सामान के 38 स्टॉल और ट्रॉली है। इसके अलावा प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर रेस्टोरेंट है और फेरी लगाकर खाने-पीने का सामान बेचने वाले लाइसेंसधारी 85 वेंडर भी हैं। रेस्टोरेंट समेत सभी स्टॉल संचालकों को निर्देश है कि वह अनिवार्य तौर पर जनता भोजन के पैकेट रखेंगे। स्टॉल संचालक यात्रियों के लिए जनता खाना उपलब्ध ही नहीं करा रहे। जनता खाने के नाम पर पैकेट 15 के स्थान पर 25 रुपये में दिया जा रहा है
कैंटीन समेत स्टॉल संचालक मनमर्जी पर उतर आए हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण स्टॉल संचालक और वेंडर पांच रुपये की चाय के भी 10 रुपये वसूल कर रहे हैं। तीन रुपये में मिलने वाले 200 एमएल पैक्ड पानी के पांच रुपये लिए जा रहे हैं। दूसरी ओर प्लेटफाॅर्म नंबर एक से चार तक जनरल कोचों के ठहराव वाले स्थानों पर ट्रॉली के जरिये यात्रियों को जनता खाना उपलब्ध कराने की व्यवस्था है, लेकिन किसी भी स्थान पर ट्रॉली नजर ही नहीं आतीं। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -
यात्रियों के लिए ये है व्यवस्था
जनता खाना के 15 रुपये के पैकेट में सात पूरी, 150 ग्राम आलू की सूखी सब्जी और अचार दिए जाने का नियम है। इसके अलावा 50 रुपये में 350 ग्राम के पैक में स्नैक्स मील में राजमा या छोले-चावल, खिचड़ी, कुलचे या छोले-भटूरे, पाव भाजी, मसाला डोसा में से कोई एक डिस की व्यवस्था है। यह भी किसी रेलवे स्टेशन पर नहीं मिल रहा।
--
कुछ स्टॉल संचालक जनता खाना के पैकेट नहीं रख रहे। इस संबंध में शिकायत मिली है। औचक निरीक्षण कर ऐसे स्टॉल संचालकों के खिलाफ लाइसेंस नवीनीकरण की कार्रवाई की जाएगी। - इमरान सैय्यद, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक