{"_id":"6636aa100c437b8c0b08c3ca","slug":"people-suffering-from-power-cut-in-biharipur-katra-chand-khan-and-old-city-bareilly-news-c-4-vns1013-394787-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिहारीपुर, कटरा चांद खां और पुराने शहर में बिजली कटौती से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिहारीपुर, कटरा चांद खां और पुराने शहर में बिजली कटौती से जूझे लोग
Sun, 05 May 2024 03:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 05 May 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर के लाेगों को शनिवार को भी ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट के चलते बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बिहारीपुर, कटरा चांद खां और पुराने शहर के अलावा सुभाषनगर, डोहरा क्षेत्र में भी बिजली की अघोषित कटौती की गई। शनिवार को जगतपुर उपकेंद्र से प्रस्तावित पांच घंटे के शटडाउन को निरस्त कर दिया गया, इसके बाद भी उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में ट्रिपिंग होती रही।
हरुनगला उपकेंद्र से जुड़े कुछ स्थानों पर खंभे बदलने का काम किया गया। दोपहर एक बजे गुल हुई बिजली आपूर्ति तीन बजे चालू हुई। इसके बाद भी शाम पांच बजे तक ट्रिपिंग होती रही। किला इलाके के सिटी फीडर पर भी लोगों को ट्रिपिंग का सामना करना पड़ा। बिहारीपुर, पंजाबपुरा, सूफी टोला, कांकर टोला, रबड़ी टोला, कंघी टोला, किला, स्वाले नगर इलाकों में कटौती होती रही।
राम वाटिका, कटरा चांद खां, सिंधुनगर, मौर्य मंदिर के आसपास वाले क्षेत्र में भी लोगों को लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ा। मढ़ीनाथ और सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में लोकल फॉल्ट के कारण समस्या रही। इधर, सीबीगंज और परसाखेड़ा में मरम्मत के कार्य किए गए। यहां भी दिन में दो से तीन घंटे तक लोगों को कटौती का सामना करना पड़ा।