फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People in the industrial area are longing for basic amenities.

Bareilly News: औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे लोग

Wed, 14 Oct 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
People in the industrial area are longing for basic amenities.
बरेली। जिले के सबसे बड़े और सर्वाधिक राजस्व देने वाले परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। यहां लंबे समय से बदहाली का आलम है। नाला, सड़कें, स्ट्रीट लाइटें सहित अन्य सुविधाओं को लेकर की जाने वाली शिकायतों का निस्तारण न होने से आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

परसाखेड़ा में 250 से अधिक औद्योगिक संस्थान हैं। इनमें खाद्य पदार्थ और प्लाईवुड बनाने वाली इकाइयां प्रमुख हैं। यहां उत्पादित होने वाला माल प्रदेश के अन्य जिलों और दूसरे राज्यों में भी भेजा जाता है। इसके बावजूद, यह क्षेत्र लंबे समय से बदहाली का शिकार है। यहां आने वाले दूर-दराज के ट्रक ड्राइवरों के लिए किसी प्रकार की विश्राम या ठहरने की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

उद्यमी कई बार मंडल और जिला उद्योग बंधु की बैठकों में सड़कों के खस्ताहाल होने, स्ट्रीट लाइट के अभाव में रात के समय अंधेरा छाने और जल निकासी की समस्या को उठा चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर केवल आश्वासन मिलने के कारण समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं हो पा रहा है। नतीजा यह है कि क्षेत्र की तमाम सड़कें पूरी तरह से बदहाल हो चुकी हैं, नालों का निर्माण कार्य लंबे समय से अधर में लटका हुआ है और जो नाले पहले से बने हुए हैं, उनकी समय पर सफाई नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगपति केके चंदानी का कहना है कि उद्यमियों पर टैक्स की दोहरी मार पड़ रही है, इसके बावजूद उन्हें न्यूनतम सुविधाएं भी मयस्सर नहीं हो पा रही हैं। यदि औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों और आधारभूत ढांचे को दुरुस्त कर दिया जाए, तो माल के आने-जाने में सुविधा होगी और व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन मयूर धीरवानी ने बताया कि हर माह होने वाली बैठकों में नाला सफाई का मुद्दा लगातार उठाया जाता है, लेकिन धरातल पर कोई सफाई कार्य नहीं होता है। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के दौरान कई फैक्टरियों के अंदर तक पानी घुस गया था, जिससे उद्यमियों को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed